करनाल 30 अगस्त, वाहनों से निकलने वाले धूएं से उत्पन्न प्रदूषण को कम करने के लिए, भारत सरकार के भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय की ओर से दिल्ली और अम्बाला के बीच नेशनल हाईवे पर 6 इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जर स्टेशन लगाए गए है। करनाल में ओएसिस पर्यटन केन्द्र पर सौर ऊर्जा आधारित स्लो इवी चार्जर का लोकार्पण शुक्रवार को इस विभाग के मंत्री अरविंद गणपत सावंत ने किया। इस मौके पर मंत्रालय के सयुंक्त सचिव, सीएमडी डॉ. नलिन सिघंल, महानिदेशक बाला कृष्ण्न तथा एमडीएम करनाल नरेंन्द्र पाल मलिक भी मौजूद रहे।
लोकार्पण के बाद मंत्री अरविंद गणपत सावंत ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने देश को प्रदूषण मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसी को देखते हुए दिल्ली, अम्बाला राजमार्ग पर करनाल के अतिरिक्त अम्बाला, पीपली, पानीपत, समालखा तथा राई में ईवी चारजिंग स्टेशन स्थापित किये गए है। इस सुविधा से इलैक्ट्रिकल वाहन की चारजिंग के साथ- साथ उसमें बैठे यात्री व चालको को कुछ पल आराम करने का अवसर भी मिलेगा। जिसमें वे जल-पान भी ले सकते हैं।
मंत्री ने आगे कहा कि ईवी चार्जर स्टेशनों के लिए हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से भरपूर सहयोग मिला है। चार्जर स्टेशनो से पूरे देश में एक अच्छा सदेंश जाएगा और प्रदूषण में भारी कमी आएगी, जिससे वातावरण स्वच्छ होगा और प्रदूषण भी घटेगा। उन्होंने ईवी चार्जर के सम्ंबध में बताया कि चार्जर दो तरह के होंगें। मध्यम गति के एक चार्जर से एक साथ 3 गाड़ीयंा चार्ज की जा सकेंगी। जबकि दूसरे चार्जर से 2 गाड़ीयंा चार्ज की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि देश की नामी कम्ंपनी भारत हैवी इलैक्ट्रिकल लिमिटेड की ओर से ईवी चार्जर का निर्माण करना एक महत्वपुर्ण कदम है, जिस के दूरगामी परिणाम मिलेगें।
मंत्री ने इस अवसर पर आयूषी विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाडा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अगले 15 दिनों में जिला के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।
Post Now India Post Now India