Breaking News
Home / Uncategorized / विकास कार्यों को जल्द पूरा करे अधिकारी : रेनू बाला गुप्ता

विकास कार्यों को जल्द पूरा करे अधिकारी : रेनू बाला गुप्ता

नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा है कि विकास कार्य जनता की सहुलियत के लिए होते हैं। विकास कार्य के चलते हुए अधिकारी इस बात का ध्यान दें कि इससे लोगों को परेशानी न हो। मेयर रेनू बाला गुप्ता आज बलड़ी व नेहरू पैलेस में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को अधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की संबंधित पूरी रिपोर्ट भी चैक की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्दी से जल्दी विकास कार्यों को पूरा करे ताकि जनता को फायदा शीघ्र मिल सके। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने इस मौके पर विकास कार्यों की गुणवत्ता भी चैक की। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। जनता की प्रत्येक समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य शीघ्र पूरे होंगे और जनता को इनका लाभ मिलेगा। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने बताया कि बलड़ी गांव तथा नेहरू पैलेस मार्कीट के लोगों की मांग पर उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया है। शीघ्र ही बलड़ी में सड़क निर्माण का कार्य पूरा होगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा वहीं पर नेहरू पैलेस में चल रहा निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। इस मौके पर उनके साथ वार्ड एक के पार्षद एडवोकेट नवीन तथा नेहरू पैलेस के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *