Breaking News
Home / Events / विजय संकल्प बाईक रैली को मुख्यमंत्री 2 मार्च को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

विजय संकल्प बाईक रैली को मुख्यमंत्री 2 मार्च को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

करनाल 1 मार्च, मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2 मार्च को पुरानी सब्जी मंडी परिसर से विजय संकल्प बाईक रैली 2019 को करीब प्रात: 11 बजे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद ने बताया कि इस बाईक रैली में करीब 2 हजार से अधिक कार्यकर्ता बाईक रैली में भाग लेेंगे। यह रैली पुरानी सब्जी मंडी से चलकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नेहरू पैलेस में पहुंचेगी, जहां पर उसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि इस रैली का मार्किट एसोसिएशन, सामाजिक और धार्मिक संस्थाए अलग-अलग स्थानों पर स्वागत करेगी।
उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया, जिसमें भाजपा नेता अशोक सुखीजा, समाज सेवी बृजगुप्ता, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, कृष्ण बजाज, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग सहित एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक व डीएसपी विरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *