Breaking News
Home / Uncategorized / विद्यावाहिनी बस सेवा से छात्राएं पहुंचेगी ठीक समय पर शिक्षण संस्थानों में : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

विद्यावाहिनी बस सेवा से छात्राएं पहुंचेगी ठीक समय पर शिक्षण संस्थानों में : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 6 सितंबर: कोई भी समाज सही मायने में तभी तरक्की कर सकता है, जब महिलाएं शिक्षित होंगी। शिक्षा ग्रहण करने के बाद महिलाएं आने वाली पीढ़ी का सही मार्ग दर्शन कर सकती हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारी सशक्तिकरण व नारी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अनेक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा की धरा से देश व्यापी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। इसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश के लिंगानुपात में बेहत्तरीन सुधार हुआ है। समाज में बेटियों की शिक्षा को लेकर अलग अलख जगी है। आज के परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षामय माहौल की आवश्यकता को देखते हुए जिला कैथल से एक अलग ही मुहिम छेड़ी गई है। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला की बेटियों को शिक्षा के लिए कॉलेज तक जाने हेतू सुरक्षामय इंतजाम करते हुए विद्यावाहिनी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस शहर के बस स्टैंड से चलकर विभिन्न रूटों से होती हुई सभी शिक्षण संस्थानों तक जाएगी। जिला मुख्यालय पर विभिन्न गांवों से आने वाली हजारों लड़कियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ शहर की लड़कियों को भी इस विद्या वाहिनी बस सुविधा का लाभ मिलेगा। बता दें कि उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी द्वारा किया गया यह प्रयास पूरे हरियाणा प्रदेश में पहला है।

विद्यावाहिनी बस सेवा का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने नए बस अड्डïे से 3 बसों को झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर हरियाणा रैडक्रॉस सोसायटी के उप प्रधान डॉ. मुकेश अग्रवाल, जीएम रोडवेज रामकुमार, आईजीएल कंपनी से महाप्रबंधक विकास बंसल, उपमहाप्रबंधक कमलजीत सिद्धू, प्राचार्य एसके गोयल आदि मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि लड़कियों को कॉलेज तक जाने के लिए कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था और वे समय पर कॉलेज में तथा कॉलेज से बस स्टैंड पर नही पहुंच पाती थी। विद्यावाहिनी बस सेवा शहर के विभिन्न स्थानों से होकर सभी शिक्षण संस्थानों में पहुंचेगी और छुट्टïी के बाद सभी को नए बस स्टैंड व अपने गंतव्य तक छोड़ेगी। इस बस में केवल लड़कियां ही सफर करेंगी। लड़कियों की सुविधा के लिए सभी बसों में महिला सहायक नियुक्त की गई हैं। लड़कियों को सुरक्षामय माहौल प्रदान करते हुए इस सेवा का शुभारंभ किया गया है, ताकि सभी लड़कियां सुरक्षा के साथ कॉलेज में जाएं और ठीक समय में वापिस आएं, जिससे उनके बहुमूल्य समय की बचत होगी और उसके साथ-साथ उन्हें सुरक्षा मिलेगी तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यावाहिनी बस सेवा को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड यानि कोर्पोरेट जगत की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 3 बसों को प्रायोजित किया गया है। भविष्य में इस कंपनी द्वारा सीएनजी प्रणाली से इन बसों को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक यह बस सेवा बिल्कुल नि:शुल्क चलाई जाएगी, उसके बाद मात्र 50 रुपए लेकर लड़कियों के मासिक पास बनाए जाएंगे, ताकि इस विद्यावाहिनी बस सेवा का लाभ केवल छात्राएं ले सकें। विद्यावाहिनी बस सेवा के सफल संचालन के लिए कॉलेज तथा छात्राओं की कमेटियां गठित की जाएंगी, ताकि यह सेवा निरंतर ठीक ढंग से चलती रहे। यह बस सेवा छात्राओं को पूर्णत: समर्पित हैं, भविष्य में जो भी सुझाव छात्राओं द्वारा दिए जाएंगे, उन सबको अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरल केंद्रों व कॉलेज में लड़कियों के पास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर बस में सवार कॉलेज की छात्राओं ने उपायुक्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सेवा जहां हमें सुरक्षा के साथ कॉलेज तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, वहीं हम ठीक समय में पहुंचकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इससे पूर्व अपने कॉलेज तक पैदल जाना पड़ता था, जिस कारण कक्षा को लगाने में विलंब हो जाता था।
इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, डीआईओ दीपक खुराना, रैडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, आईजीएल कंपनी के प्रतिनिधि विकास, कमलजीत सिद्धू, अंकुश, आशीष कुमार, सुनील कुमार, प्रभोत जैन, रामपाल पवन, डॉ. बीरबल सहित अन्य मौजूद रहे।
बाक्स: विद्या वाहिनी बस सेवा में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी खुद बैठकर छात्राओं के साथ आरकेएसडी कॉलेज पहुंची।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बसों को झंडी दिखाने उपरांत खुद विद्या वाहिनी बस में बैठी और करनाल चौक से होते हुए आईजी कॉलेज तथा पेहवा चौक के रास्ते आरकेएसडी कॉलेज तक का सफर तय किया। इस सफर के दौरान उत्साहित लड़कियों ने भी उपायुक्त से प्रश्र पूछने शुरू कर दिए। उपायुक्त ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए छात्राओं से कहा कि मैंने भी बसों में काफी सफर किया है। बसों में लड़कियों को भीड़ से जूझना पड़ता है और अधिक सफर खड़े होकर करना पड़ता है। ऐसे में लड़कियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं गांव बरसाना की लड़की कोमल शर्मा ने भी डीसी से पूछा की मैंडम जी आपने आईएएस की परीक्षा की तैयारी कैसे की, डीसी ने छात्रा का जवाब देते हुए कहा कि मैंने कोचिंग सैंटर व खुद घर पर कड़ी मेहनत करके परीक्षा पास की थी।

बाक्स: विद्या वाहिनी बस सेवा का शहर में यह रहेगा रूट प्लान
विद्या वाहिनी बस सेवा के रूट नम्बर 1 के तहत सुबह साढे 8 बजे स्थानीय नए बस अड्डïा से विद्या वाहिनी चल कर अम्बाला बाई-पास, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय, विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज, आईजी कॉलेज व जाट कॉलेज तक चलेगी तथा 9 बजे वापिस बस स्टैंड के लिए रवाना होगी। यह बस दूसरे राउंड में लगभग 10 बजे अपने निर्धारित रूट के लिए रवाना होगी तथा दोपहर बाद 2 बजे वापसी में छुट्टïी के समय भी अंतिम बिंदु से चलकर प्रथम बिंदु पर पहुंचेगी।

दूसरे रूट पर दूसरी विद्या वाहिनी सुबह 8 बजे नए बस अड्डïा से विद्या वाहिनी चलकर हनुमान वाटिका, जिला सचिवालय, जाट कॉलेज, आईजी कॉलेज, एचडीएफसी बैंक, आरकेएसडी कॉलेज एवं विश्वकर्मा चौक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय तक जाएगी तथा 9 बजे वापिस बस स्टैंड के लिए रवाना होगी। यह बस दूसरे राउंड में लगभग 10 बजे अपने निर्धारित रूट के लिए रवाना होगी तथा दोपहर बाद 2 बजे वापसी में छुट्टïी के समय भी अंतिम बिंदु से चलकर प्रथम बिंदु पर पहुंचेगी।

तीसरे रूट पर तीसरी विद्या वाहिनी सुबह 8 बजे जींद बाईपास से आईटीआई से जाखौली अड्डïा, पुराना बस अड्डïा, कमेटी चौक, माता गेट, डोगरा गेट, हिन्द सिनेमा, आईजी कॉलेज, जाट कॉलेज, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय तक विद्या वाहिनी बस सेवा चलेगी तथा दूसरे राउंड में यह विद्या वाहिनी सुबह 10 बजे दोबारा जाखौली अड्डïा से चल कर अंतिम बिंदु डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय पहुंचेगी, जहां से दोपहर बाद 2 बजे निर्धारित स्थलों से होते हुए जाखौली अड्डïा के लिए रवाना होगी।

बाक्स: विद्या वाहिनी बस सेवा में छात्राएं में दिशा अलग उत्साह
विद्या वाहिनी बस में सवार होकर सभी छात्राओं ने अलग उत्साह देखने को मिला। उन्होंने इस प्रयास की जहां प्रशंसा की, वहीं बस में सवार होकर अपने मोबाईल कैमरे में सेल्फी के माध्यम इन लम्हों को कैद किया। गांव पाड़ला निवासी डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज की छात्रा अन्नू शर्मा और आरती ने कहा कि लड़कियों को कॉलेज तक पहुंचने में बहुत दिक्कत होती थी। इस बस सेवा से कॉलेज में ठीक समय पर पहुंचा जाएगा और वापिस भी ठीक समय पर आकर अपने घर तक जाया जा सकेगा। इसी प्रकार नरवाना से आई आरकेएसडी कॉलेज की एमएससी की छात्रा स्वेता व नियति ने कहा कि विद्या वाहिनी बस सेवा से सुरक्षा के दृष्टिïगत विश्वास बढ़ेगा और कॉलेज तक सुगम तरीके से पहुंचा जा सकेगा।

बाक्स: आरकेएसडी कॉलेज में विद्या वाहिनी बस का लड़कियों ने किया जोरदार स्वागत
जैसे ही विद्या वाहिनी बस आरकेएसडी कॉलेज पहुंची तो लड़कियों ने उपायुक्त तथा बस का स्वागत करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जोरदार नारे लगाए। सभी छात्राओं ने उपायुक्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्या वाहिनी बस सेवा बेटियों को पढ़ाने में एक अहम रोल अदा करेगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *