Breaking News
Home / Uncategorized / विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, समय रहते करें सभी आवश्यक प्रबंध करें पूरे

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, समय रहते करें सभी आवश्यक प्रबंध करें पूरे

करनाल 30 जुलाई: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को चण्ड़ीगढ से विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनके जिला में जिस मतदान केन्द्र का भवन ठीक नहीं है या कहीं शिफ्ट करना है, उसकी रिर्पोट मुख्यालय भेजें और यह भी सुनिश्चित करें कि मतदान केन्द्र धार्मिक स्थान पर ना हो। फार्म नम्बर-7 जो त्रुटी ठीक करने के लिए है, उससे सम्बंधित जितनी भी आपत्तियां बीएलओ के पास आई हैं, उनकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यमों से प्रकाशित करवाएं और इसकी रिपोर्ट फार्म नम्बर-10 में चण्ड़ीगढ चुनाव कार्यालय मे भी भेजें।

राजीव रंजन ने निर्देश दिए कि जिला में स्वीप गतिविधियां जारी रखें। नई वोट बनवाने वालों के लिए शिक्षण संस्थाओं में कैम्प लगाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह मीटिंग करें, उन्हें फार्म- 9, 10, 11, 11-ए, जो क्रमश: वोट बनवाने वालों के लिए, कटवाने बारे, त्रुटी ठीक करने तथा एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने बारे हैं, को देकर उनसे रिसीविंग ले लें, ताकि राजनीतिक दलों के लोग उनका अवलोकन कर अपनी संतुष्टïी कर सकें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के वोटर कार्ड बनकर तैयार हो चुके है, उनका शीघ्र अति शीघ्र वितरण करवाएं। इस कार्य में शिकायत ना आने दें। इसके लिए सभी आर.ओ. अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र में सुपर चेकिंग करें और बीएलओ से रिपोर्ट ले।

विडियो कॉन्फ्रैंस में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि जिन व्यक्तियों ने फार्म नम्बर 7 में अपना नाम कटवाने बारे ऑनलाईन या सीधे आवेदन दिए हैं, उनकी सूची फार्म नम्बर 10 में तैयार कर उसे समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई जा चुकी है तथा फार्म न०-9, 10 ,11 व 11 ए की सूचना जिला की वेबसाईट पर अपलोड करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधि जोरों पर चल रही है। जिला के करनाल, इन्द्री व असंध के कॉलेजों में पात्र युवाओं के फार्म नई वोट बनवाने के लिए भरवाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें जारी हैं। इस अवसर पर जिले के सभी ई.आर.ए., निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
बॉक्स: 10 लाख 73 हजार 361 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में हो चुका है दर्ज: उपायुक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 15 जुलाई 2019 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन करवा दिया गया है। मतदाता सूची 2019 का डाटा डाउनलोड करके अतिरिक्त कापियों की प्रिंटिग करवा करके मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को एक-एक सेट व सीडी उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों को 27 व 28 जुलाई को विशेष अभियान के दिन सभी मतदान केन्द्रों की चेकिंग का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक जिला में 10 लाख 73 हजार 361 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुका है, इनमें 5 लाख 69 हजार 270 पुरूष मतदाता तथा 5 लाख 4 हजार 91 महिला मतदाता शामिल है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *