Breaking News
Home / Uncategorized / विभाग अपने संबंधित क्षेत्र में बोरवैल व मेनहॉल का करवाएं निरीक्षण, ढ़क्कन खुला मिलने पर तुरंत करवाएं बंद, अन्यथा संबंधित विभाग के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

विभाग अपने संबंधित क्षेत्र में बोरवैल व मेनहॉल का करवाएं निरीक्षण, ढ़क्कन खुला मिलने पर तुरंत करवाएं बंद, अन्यथा संबंधित विभाग के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 11 अप्रैल: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित अपने क्षेत्र में बोरवैल व मेनहॉल का निरीक्षण करवाएं। यदि इस निरीक्षण के दौरान कोई बोरवैल व मेनहॉल का ढक्कन खुला मिलता है तो उसे तुरंत ढकवाना सुनिश्चित किया जाए और एक सप्ताह में यह प्रमाण पत्र दिया जाए कि संबंधित विभाग से संबंधित कोई भी बोरवैल व मेनहॉल खुला हुआ नही है। इस संबंध में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होंगे। उन्होंने कहा कि गत दिनों हिसार जिला के गांव में 18 महीने का बच्चा नदीम एक बोरवैल में गिर गया था, जिसको सेना की सहायता से लगभग 60 घंटे बाद सुरक्षित निकाला जा सका था। जिला में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जनहित में यह आदेश जारी किए गए हैं। उपायुक्त द्वारा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), विकास एवं पंचायत विभाग, नगर परिषद, नगर पालिकाएं तथा अन्य सभी विभागों को ऐसे आदेश जारी किए गए हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *