Breaking News
Home / Uncategorized / विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन कर डीएलएसए ने विद्यार्थियों को किया जागरुक

विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन कर डीएलएसए ने विद्यार्थियों को किया जागरुक

कुरुक्षेत्र 7 अगस्त: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके विद्यार्थियों व आमजन को विभिन्न विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1091, राष्टï्रीय महिला हेल्प लाईन नम्बर 181, नशे के दुष्प्रभाव, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार, मंदबुद्घि व मानसिक रुप से पीडि़तों को कानूनी सहायता आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल बाबैन में किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता हिमांशु अग्रवाल व पीएलवी रमन कुमार ने विद्यार्थियों को हालसा की विभिन्न स्कीमों के तहत समाज में घृण और छुआछूत वे द्वेष विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार पैनल के अधिवक्ता सौरव भ_ïला व पीएलवी कविता ने राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल शाहबाद में विशेष कानूनी शिविरों का आयोजन कर इक्यूलिटी अमोंगस्ट इक्वल आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस शिविर में घरेलू हिंसा एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सविता राणा ने विद्यार्थियों को दहेज प्रथा एक अभिशाप विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *