Breaking News
Home / Uncategorized / विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़ी सीटों के लिए फिर से करें ऑनलाईन आवेदन, 2 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़ी सीटों के लिए फिर से करें ऑनलाईन आवेदन, 2 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़ी सीटों के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदक 2 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। 8 अगस्त को इन पाठ्यक्रमों के चयनित विद्यार्थियों की सूची लगेगी व 9 अगस्त तक वे फीस जमा करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार आवेदक जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के बीएससी प्रिटिंग एंड टैक्रालॉजी की 17, एमएससी जनसंचार की 26, संगीत एवं नृत्य विभाग में एमपीए कोर्स की ओबीसी श्रेणी की 1सीट, एमए वोकल एंड इंस्ट्ररूमेंटल की 20, टूरिज्म एवं होटल मैनेजमेंट के बीएचएम एंड सीटी की 22, एमएससी पर्यावरण विज्ञान की 10, एमटैक जियोफिजिक्स की 5, एमएससी इलैक्ट्रानिक्स साईंस की 25, बीफार्मेसी लीट की 3, एमफार्मेसी की 19, गृहविज्ञान विभाग में एमएससी क्लोथिंग टैक्सटाईल एंड फैशन डिजाईनिंग की 14 सीटों के लिए ऑनलाईन आवेदन 2 अगस्त तक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए लिंक ओपन कर दिया गया है। विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैँ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *