कैथल, 11 जुलाई: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चैयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायधीश एम.एम.धौचक के मार्गदर्शन में प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर के आदेशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस पर गांव गोबिंदपुरा, नैना, सांच, दुमाड़ा तथा रसीना में कानूनी साक्षरता षिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता गौरव वधवा, अमित कौशिक, रजनीश, रणदीप सिंह राणा और मनीश व पराविधिक स्वयं सेवक ऊशा शर्मा, सुनीता, अमिता, मनीश कुमारी व प्रकाशो देवी ने भाग लिया। पैनल अधिवक्ताओं ने शिविरों में लोगों को बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के प्रति जागरूक किया गया। तेजी से जनसंख्या वृद्धि समाज व स्वास्थ्य के कई प्रकार से खतरनाक है। जनसंख्या बढने के कई कारणों में गरीबी और अशिक्षा भी है। अशिक्षा की वजह से लोग परिवार नियोजन के महत्व को नहीं समझते है। जनसंख्या बढ़ने से बेरोजगारी बढ़ती है। हालांकि शिक्षा का स्तर बढने से और लोगों में जागरूकता अभियान के प्रचार और प्रसार से जनसंख्या वृद्धि को रोका जा सकता है। इसके अलावा उपस्थित लोगों को बताया कि जिन व्यक्तियों की आय सभी साधनों से 3 लाख रूपये से कम है वे व्यक्ति न्यायालय में अपने मुकदमों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए वे जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र में सम्पर्क कर सकते है या किसी भी तरह की कानूनी जानकारी प्राप्त करने के लिए हैल्पलाईन नम्बर 01746-235759 पर फोन कर सकते हैं।
Home / Uncategorized / विश्व जनसंख्या दिवस पर गांव गोबिंदपुरा, नैना, सांच, दुमाड़ा तथा रसीना में कानूनी साक्षरता षिविरों का आयोजन किया गया
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India