Breaking News
Home / Uncategorized / शहर के विभिन्न हिस्सो में जनता की मांग पर गलियों को पक्का करने के निर्माण कार्य जोरों से चल रहे हैं

शहर के विभिन्न हिस्सो में जनता की मांग पर गलियों को पक्का करने के निर्माण कार्य जोरों से चल रहे हैं

करनाल 14 सितम्बर: शहर के विभिन्न हिस्सो में जनता की मांग पर गलियों को पक्का करने के निर्माण कार्य जोरों से चल रहे हैं। शनिवार को महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड 14 मेंदो जगहों पर इंटरलॉकिंग टाईलों से बनाई जाने वाली गलियों की शुरूआत की। उनके साथ नगर निगम के सहायक इंजीनियर लख्मीचंद राघव तथा जे.ई. सुख्खा सिंह भी थे। दोनो गलियां करीब 65 लाख रूपये की लागत से तैयार होंगी। नागरिकों को इनसे बड़ी राहत मिलेगी।

सबसे पहले मेयर ने सदर बाजार स्थित इंदिरा कॉलोनी में करीब 40 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाईलों के कार्य की शुरूआत करवाई। कॉलोनी की ही एक बुजुर्ग महिला ने शुभारम्भ के तौर पर नारियल फोड़ा। इस कार्य में करीब 10 गलियां बनेंगी, जबकि टाईप 1 एवं 2 की नालियों में गंदे पानी की निकासी के लिए 8 इंच व्यास के पाईप डाले जाएंगे, ताकि साफ-सफाई भी बनी रहे। इस मौके पर कॉलोनी की ओर से नागरिकों ने मेयर का स्वागत किया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। मेयर ने बताया कि यह कार्य अगले डेढ-दो महीने में पूरा होगा।

इसके पश्चात महापौर रेणु बाला गुप्ता ने इसी वार्ड में हांसी रोड़ स्थित ब्रह्म नगर में 23 लाख 65 हजार अनुमानित लागत से बनने वाली गलियों की शुरूआत की। यहां भी एक वृद्ध व्यक्ति ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ करवाया। ब्रह्म नगर के इस कार्य में एक गली सी.सी. की भी बनेगी, जिसमें 8 इंची पाईप डाले जाएंगे। शेष गलियां इंटरलॉकिंग टाईलों से भी बनाई जाएंगी। इससे यहां के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने मेयर और सरकार का शुक्रिया किया।

मेयर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में करनाल में मांग अनुसार विकासकार्य जोरों पर चल रहे हैं। आजादी के बाद अन्य किसी सरकार ने कॉलोनी में रहने वालों की सुध नहीं ली, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की भी सोच है कि शहर के नागरिकों को उनकी मूलभूत सुविधाओं के साथ पक्की गलियों की सुविधा भी मिले, ताकि उनका जीवन स्तर सुविधानजक हो सकें। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि गलियों के निर्माण कार्य में क्वालिटी का खास ध्यान रखा जाए। नागरिकों से भी कहा कि वे स्वयं भी क्वालिटी को लेकर निगरानी रखें और जहां भी लेवल इत्यादि को लेकर कोई दिक्कत हो, उसे अपनी सुविधानुसार करवाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *