कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रेस मे शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व समाज कल्याण सेवा समिति, शुभकर्मण चैरिटेबल ट्रस्ट व जेसीआई के सयुंक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीदों का नमन किया। शिविर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया केयूके के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं शिविर की अध्यक्षता केयू प्रेस के प्रबंधक एमके मौदगिल ने की। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि मनीष कुमार ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए हमे चाहिए कि हर तीन माह बाद रक्तदान करें, रक्तदान करने से जहां शरीर में खून का सर्कुलेशन ठीक रहता है वहीं जरूरतमंदों की आवश्यकता पूरी हो जाती है। पिछले लंबे समय सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा खूनदान के आयोजन करना सराहनीय कदम है। शिविर की अध्यक्षता कर रहे एमके मौदगिल ने कहा कि 23 मार्च 1931 को हिंदूस्तान के सपूत भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को लाहौर जेल मे फांसी दी गई थी, भगत सिंह की आयु उस वक्त मात्र 23 वर्ष थी। उन महान देशभक्तों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन करना व रक्तदाताओं द्वारा खूनदान करना अति सराहनीय कदम है। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के सरंक्षक भारत भूषण, अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, शुभकर्मण चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रजवंत कौर, जेसीआई के अध्यक्ष दीपक चोपडा व विकास गोयल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर ओमप्रकाश, अमरीश बंसल, साहिल, विपल्व, बलवान व विक्की ने रक्तदाताओं को रिफ्रेशमैंट वितरीत की।
इन्होने रक्तदान कर किया शहीदों को नमन
राजीव शर्मा, अजय यादव, पवन कुमार, संदीप चौहान, गुरमीत सिंह, हरीश सिंह, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अर्जुन सिंह, सरोज, समविंद्र ढांडा, रामशरण सैनी, पवन कुमार, कर्णजीत सिंह, मुकेश कुमार, भीम सिंह, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, सतीश सैनी, मोनू, बलवान सिंह, अरूण, तुलसीदास, नरेश ढींगडा, सन्नी कुमार, अशोक थापा, विकास गोयल, विक्की, जगदीश कुमार, मोती राम, महासिंह, प्रदीप कुमार, रणदीप, संजय, नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, विपल्व, चेतन शर्मा, रमेश कुमार व प्रवीण मथाना ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
Post Now India Post Now India