कुरुक्षेत्र. शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस पर आज 23 मार्च को प्रात: 9 बजे से 1 बजे तक नई अनाज मंडी पीपली की धर्मशाला में 217वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति को रात को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, किसी प्रकार का नशा न किया हो और 72 घंटे के दौरान कोई औषधि न ली हो तथा प्रातकालीन नाश्ता लिया होना चाहिए. उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती अपितु व्यक्ति पहले से अधिक स्वस्थ हो जाता है और अनेक बीमारियों से बचा रहता है.
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India