Breaking News
Home / Uncategorized / शाक्य समाज का इतिहास बहुत ही समृद्ध: बेदी

शाक्य समाज का इतिहास बहुत ही समृद्ध: बेदी

कुरुक्षेत्र 1 मार्च धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में शाक्य समाज की धर्मशाला का शिलान्यास करते हुए हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाक्य समाज बहुत ही सशक्त व अनुशासित समाज है व मुझे प्रसन्नता हो रही है कि शाक्य समाज की कुरुक्षेंत्र में धर्मशाला की नींव रखने का सौभाग्य मुझे मिल रहा है। इससे पहले फतेहाबाद मे शाक्य समाज की धर्मशाला का नीवं पत्थर रखने का दायित्व राज्य सरकार द्वारा सौंपा था व हरियाणा सरकार मे सिरसा व अन्य ऐतिहासिक जगहों पर भी शाक्य समाज की धर्मशालाओं के निर्माण के बारे विचार रखा है। जिसे हरियाणा सरकार ने सहर्ष स्वीकार भी किया है। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शाक्य समाज ने हमेशा ही समाज में अपना बेहतर योगदान दिया है तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान में शाक्य समाज का अभूतपूर्व योगदान है, क्योंकि शाक्य समाज में कन्या भ्रूण हत्या का कोई स्थान नहीं है। आने वाले समय मे भाजपा में शाक्य समाज से भी प्रतिनिधी शामिल होगें। इस अवसर पर शाक्य समाज वैलफेयर सोसाएटी हरियाणा प्रदेश के प्रधान बलवान सिंह शाक्तय, प्रदेश उपाध्यक्ष मान सिंह शाक्य, जिला प्रधान लाला राम शाक्य, शाक्य सभा, कुरुक्षेत्र, प्रवक्ता विजय सिंह शाक्य, सचिव महाराज सिंह शाक्य, सहकोषाध्यक्ष सतबीर सिंह रिंकू, सचिव अर्जुन सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष हरनाम सिंह शाक्य, उपप्रधान खेम सिंह शाक्य, देस राज शाक्य, बाबू राम शाक्य, अमर सिंह शाक्य, राजबीर शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापूर, मार्कीट कमेटी चेयरर्मन सुरेश सैनी कुक्कू, पार्षद मनिंद्र छिंदा, पार्षद हरदीप सैनी संजु, रमेश शाक्य कैथल, रोशन बेदी उपाध्यक्ष जिला भाजपा सहित सैंकड़ो की संख्या में शाक्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *