Breaking News
Home / Uncategorized / शाहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उदघाटन 16 फरवरी को: बेदी

शाहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उदघाटन 16 फरवरी को: बेदी

शाहाबाद मारकंडा, 8 फरवरी शुक्रवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लोकनिर्माण विश्रामगृह शाहाबाद में जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद में बने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उदघाटन 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज करेंगे। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम पर 500 लाख की लागत आई है जो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दी गई सौगात है। राज्यमंत्री ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले समय समय पर होंगे। समाजसेवी एवं मारकंडेश्वर हॉकी वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान पार्षद बलदेव राज सेठी तथा हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व हॉकी सोसायटी के सचिव कर्णराज तूर ने बताया कि पुराना एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को आई.एफ.एच नियमों के तहत नया स्वरूप दिया गया है क्योंकि पहला स्टेडियम पुराना हो चुका था। यह स्टेडियम नई आधुनिक सुविधाओं से फलीभूत किया गया है। इसके चारों तरफ अच्छे तरीके से जाली का निर्माण करवाया गया है तथा स्टेडियम का रंग नीला है। नए स्टेडियम में पानी की सप्लाई का नया आधुनिक तरीका अपनाया गया है। चार बड़ी लाईटें लगाई गई हैं। अब दिन के साथ साथ रात में भी मैच खेले जा सकेंगे। इस स्टेडियम से शाहाबाद के हॉकी खिलाड़ी बेटे व बेटियों को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस नवीनतम स्टेडियम से शाहाबाद की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर गई है। उन्होने बताया कि शाहाबाद हल्के में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी द्वारा शुरू किए गए प्रोजैक्टों का उदघाटन शुरू हो गया है। बीते दिनों किसान रैस्ट हाऊस, लोक निर्माण विश्रामगृह का कार्य पूर्ण होने पर जनता को समर्पित किए गए। इसी प्रकार से शाहाबाद में 100 बैड के सरकारी अस्पताल का 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शाहाबाद में  पुरानी चमड़ा फैक्टरी में 18 ट्रेडों से बनने वाली आई.टी.आई व गुमटी घाट पर बनने वाला एच.एल. ब्रिज शिलान्यास कुछ दिनों में ही राज्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार से कलसाना, मोहनपुर कलसाना पुल, दयालनगर फाटक पर बनने वाला अंडरब्रिज का कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता गौरव बेदी, भाजपा नेता तेवर खान नहरमाजरा, गोपाल राणा तंगौर, नीटू राणा, लाभ सिंह अहमदपुर, रामचंद्र डाडलू, रामकरण सैनी यारा, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *