कुरुक्षेत्र 15 जून । ब्रह्मा कॉलोनी स्थित वात्सल्य वाटिका में 8 दिवसीय ग्रीष्म कालीन कार्यशाला का समापन हुआ। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा आयोजित इस समर कैंप में 70 बच्चों ने नाटक, नृत्य, मंच संचालन, काव्य पाठ, संगीत, चित्रकला व रंगोली की सीखी विधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के निदेशक अनिल कौशिक मुख्यातिथि रहे। सभी अतिथियों एवं आयोजकों ने दीपशिखा कर दीप प्रज्जवलित करके मां शारदा की स्तुति की। इसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि अनिल कौशिक ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों को संस्कार भी देने चाहिए जिससे उनका सर्वागीण विकास हो सके। यदि बच्चें खुद से हारने की वृति और दब्बूपन को निकाल बाहर कर तो उनके लिए यह उपलब्धि की ओर एक लम्बी छलांग होगी। उन्होंने कहा कि यदि वात्सल्य वाटिका में प्रत्येक तीसरे महीने के अंतराल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण, नाटयशाला एवं अन्य कलाकृतियों का आयोजन किया जाए तो वे प्रशिक्षणार्थियों को उचित मानदेय के साथ-साथ 40 हजार रुपये की सहायता राशि भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाएंगे। उनके लिए एडवेंचर टूर, आना-जाना व अन्य खर्च भी हरियाणा कला परिषद वहन करेगा।
Post Now India Post Now India