कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति थानेसर द्वारा शिव दुर्गा कालोनी पिपली में सोमवार सांय श्रीखाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कोषाध्यक्ष विनीत राजपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने श्री श्याम पूजन किया। गायक बहादुर सैनी कैथल और राजू हंस समालखा ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। समिति के अध्यक्ष सुभाष सुखीजा एवं सभी सदस्यों ने आयोजक बंसी लाल एवं कमलेश परिवार को श्री श्याम जी का भव्य स्वरुप प्रदान किया। काम नहीं कोई कर पाया घूम लिया संसार में, लेकिन मेरा काम बना खाटू श्याम के दरबार में……., हम भक्तों की सुन लो अर्जी, आगे बाबा तुम्हारी मर्जी……, दुनिया में देव हजारों हैं, श्याम प्रभु का क्या कहना……, श्याम इस दिल में तेरा ही ठिकाना है, अब तुझे छोडकऱ कहीं और नहीं जाना है……, काली कमली वाला मेरा यार है….. और झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझड़ी के आगे…. पर श्रद्धालु मस्ती में झूम उठे। प्रधान सुभाष सुखीजा ने कहा कि कलयुग में खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया है। धर्म की रक्षा के लिए इन्होंने महाभारत युद्ध में अपने शीश का दान दिया था। अत: हमें भी श्री श्याम जी के दिखाए मार्ग के अनुसार धर्म की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर चुलकाना धाम से मनोज पुजारी, संत वासुदेवानंद पिपली, अटल शर्मा, प्रदीप, ललित अत्री, अशोक, रत्न जांगड़ा, दिनेश कक्कड, कृष्ण गोपाल बाली, विजय गुलाटी, अनिरुद्ध, अशीष, लवकेश, गुलशन, विरेंद्र, लक्ष्मण दास, हेमंत भारद्वाज, रामपाल, मोनू सिंगला, चमन, रोहताश, अनिल गर्ग, नीरज, सुशील, ममता, इंदिरा, श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा, शिव कुमार कौशिक, अमित वर्मा, शिव वैद्य, राकेश गुप्ता, प्रद्युम्मन शर्मा, समस्त श्याम प्रेमी परिवार से अजय गोयल, दिनेश गोयल, अरुण गोयल, गौरव गुप्ता, पवन शर्मा, हर्ष गोयल, मोहित तायल, श्री राधे श्याम परिवार ट्रस्ट के प्रधान सुभाष मौदगिल, सचिव राजकुमार शंाडिल्य एवं समस्त कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India