कुरुक्षेत्र। साहिब ए कमाल साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर 27 जनवरी को रविवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में महान कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 8.30 बजे से श्री सुखमणी साहिब जी का पाठ आरंभ हुआ जिसमें सिख पंथ के महान कथावाचक और रागी जत्थे कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया गया। बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवक जत्थे द्वारा आयोजित इस महान कीर्तन समागम में कई संस्थाओं का भी सहयोग रहा। इस दौरान शुभकर्मन चैरिटेबल ट्रस्ट, विश्वास फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी और इन्नरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और खून की जांच शिविर का आयोजन किया गया।
Check Also
मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन
कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …
Post Now India Post Now India