Breaking News
Home / Uncategorized / श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों की कर्ण लेक पर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने ली बैठक, कार्यक्रम अब सिरसा की नई अनाज मंडी में होगा आयोजित

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों की कर्ण लेक पर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने ली बैठक, कार्यक्रम अब सिरसा की नई अनाज मंडी में होगा आयोजित

करनाल 29 जुलाई, हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने सोमवार को कर्ण लेक पर एक बैठक आयोजित करके सिरसा में 4 अगस्त को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिरसा की नई अनाज मंडी में होगा, पहले यह कार्यक्रम पुलिस लाईन में होना प्रस्तावित था। इस बैठक मेंं असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने आरटीआई कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को लेकर प्रशासनिक तौर पर लापरवाही बर्दाशत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त की रात को ही कार्यक्रम में जाने वाली संगत के लिए वाहन पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे, संगत की सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। समारोह में करनाल जिला से करीब 200 वाहनों में संगत भारी सख्यां में पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व समारोह सरकार की ओर से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का सारा इंतजाम हरियाणा सरकार की ओर से किया गया है लेकिन वहां बड़े स्तर पर लंगर की व्यवस्था विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की श्रद्घा और इच्छा से की जा रही है। इसी प्रकार कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्घ रागी जत्थे और कथावाचक एकत्रित साध संगत को अमृतमयी प्रवचन और कीर्तन से निहाल करेंगे। एक तरह से यह बहुत ही भव्य नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सिख समाज के लोगों से अपील की कि वे संत व महापुरूष प्रवृति के व्यक्तियों की सूची तैयार करें ताकि उन्हें मुख्य समारोह में समान जनक स्थान पर बैठाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरूद्वारा प्रबंधक व अन्य अनुयायी भी पोस्टर, बैनर, होर्डिंगस पर अपनी फोटो लगवा सकते हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *