कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के कोलेजियम चुनाव में 105 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव अधिकारी के.के कौशिक, डा. सत्यदेव, राम जुआरी तथा अश्वनी रीतवाल ने बताया कि नामांकन पत्र वापिस लेने के अंतिम दिन कोई भी नामांकन पत्र वापिस नही हुआ। इस प्रकार 105 कोलेजियम सदस्यों के लिए जिन 105 सदस्यों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे उन्हे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
———
13 अप्रैल को होगा 21 सदसीय कार्यकारिणी का चुनाव
चुनाव अधिकारी के.के कौशिक तथा डा. सत्यदेव ने जानकारी दी कि 13 अप्रैल को 21 सदसीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा जिसमें प्रधान, दो वरिष्ठ उप्रपधान, दो उपप्रधान, एक प्रधान महासचिव, दो सचिव तथा कैशियर के पद शामिल हैं। कार्यकारिणी के चुनाव मे नवनिर्वाचित 105 कोलेजियम सदस्य तथा वर्तमान कार्यकारिणी के 21 पदेन कोलेजियम सदस्यों सहित कुल 126 सदस्य भाग लेंगें।
———–
तीन महिलाएं भी हुई निर्वाचित
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा में पहली बार 195 महिलाएं सदस्य बनी हैं, जिनमे से डा. दीप्ती शर्मा कोलेजियम 12, रजनी शर्मा कोलेजियम 97 तथा लीला भारद्वाज कोलेजियम 102 से निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। कोलेजियम सदस्य बनने वाली तीनों महिलाए सुशिक्षित हैं, डा. दीप्ती शर्मा व्यवसाय से इंजिनियर हैं। रजनी शर्मा ने एम.ए, बीएड़ तक शिक्षा प्राप्त की हुई है तथा लीला भारद्वाज हरियाणा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त मुख्याध्यापिका है।
———
जयनारायण शर्मा की रही आम सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका
जिस प्रकार श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के चुनाव में आम सहमति बनी है वह समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। सभा के पूर्व प्रधान तथा मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा को सभा के सदस्यों के बीच आम सहमति बनाने श्रेय देते हुए सभा के सरंक्षक आर.डी शर्मा तथा सभा की सबसे व्योवृद्ध सदस्या सीता देवी, धर्मपाल कौशिक, आरके शर्मा का कहना है कि जहां अन्य बिरादरियों में विवाद चल रहे हैं वहीं जयनारायण शर्मा ने सभा में आम सहमति बनाकर अन्य बिरादरियों को एक रास्ता दिखाया है।
———-
सीमा देवी बनी है सभा की सबसे व्योवृद्ध सदस्या
महादेव मौहल्ला निवासी 86 वर्षीय श्रीमति सीमा देवी सभा की सबसे व्योवृद्ध सदस्या है। सीमा देवी के पति स्व. अमरनाथ शर्मा नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज में सैनिक रहे हैं। सीमा देवी का कहना है कि सभा ने महिलाओं को सदस्य बनाकर महिला सशक्तिकरण की तरफ एक नया कदम उठाया है। उन्होने बताया कि जब उन्हे पता चला कि सभा में महिलाएं भी सदस्य बन रही हैं तो वे भी अपने पोते आर्यन को साथ लेकर वर्धराज मंदिर में पहुंची और सभा की सदस्यता ग्रहण की।
Home / Uncategorized / श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के 105 कोलेजियम सदस्य निर्विरोध निर्वाचित तीन महिलाएं भी निर्वाचित हुए कोलेजियम सदस्य
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India