कुरुक्षेत्र, 14 जुलाईः श्री राधे श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मसरोवर के श्री खाटू श्याम द्रोपदी कूप मंदिर में शनिवार सायं द्वादशी संकीर्तन और भंडारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बडी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्याम पूजन किया। मंदिर के पुजारी दुर्गादत्त और भीम शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को श्याम गाथा सुनाई। संकीर्तन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। संकीर्तन में दिल्ली के गायक अनिल सांवरा, राजपाल शर्मा और कीर्ति मेहता ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारे लगाए। सभी श्याम मस्ती में खूब झूमें। ट्रस्ट के प्रधान सुभाष मोदगिल और सचिव राजकुमार शांडिल्य ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर महीने श्री खाटू श्याम दरबार में द्वादशी उत्सव का आयोजन किया जाता है। अगला श्री खाटू श्याम संकीर्तन रविवार 21 जुलाई को ज्योतिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पंडित रामप्रकाश शर्मा, तेपप्रताप, विक्रम पंडित, अमर पंडित,श्रीखाटू श्याम मंदिर निर्माण कमेटी के प्रधान मित्र सेन गुप्ता , सुरेंद्र काठपाल, रामलाल,विजय शर्मा ,मास्टर दिनेश, हिमांशु, कृष्ण कौशिक, संजय मेहता, महावीर मोदगिल, आर्यन शर्मा , ,मनोज शर्मा, अजय परूथी,पवन शर्मा,राजीव शर्मा, शिवानी शर्मा, बबली रानी ,सीमा रानी, बबीता रानी ,प्रोमिला, अमन कौर और नैना कौशिक सहित अन्य शामिल रहे।
Post Now India Post Now India