Breaking News
Home / Uncategorized / संयुक्त निदेशक वंदना शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों से सरकार की कारगुजारी के बारे में ली जानकारी

संयुक्त निदेशक वंदना शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों से सरकार की कारगुजारी के बारे में ली जानकारी

करनाल 15 फरवरी,  सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की संयुक्त निदेशक वंदना शर्मा ने जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय करनाल का औचक निरीक्षण किया तथा मीडिया सैंटर की व्यवस्था का जायजा लिया और नाटक मंडली एवं भजन मंडली की झंझाड़ी गांव में चैकिंग की और सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने कहा देश व प्रदेश में पहली ऐसी सरकार है जो किसान, मजदूर व गरीबों के हितों के लिए कार्य कर रही है।
शुक्रवार को विभाग की संयुक्त निदेशक ने सुबह से ही कार्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने सभी रजिस्टरों की चैकिंग की और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने लघु सचिवालय में स्थित मीडिया सैंटर का भ्रमण किया और डीआईपीआरओ को निर्देश दिए कि मीडिया सैंटर में हर संभव सुविधा दी जाए।
उन्होंने झंझाड़ी गांव में जाकर नाटक मंडली द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि सभी के घरों में गैस कनैक्शन है, ग्रामीणों ने कहा गांव में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जिसके पास गैस कनैक्शन नहीं है। उन्होंने पूछा कि इस बार जो सरकार ने चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दी है, जो इस भर्ती में लगा है उन्होंने कुछ पैसे तो नहीं दिए हैं? ग्रामीणों ने कहा इस भर्ती में ऐसे बच्चे लगे हैं जिनके पास देनेे के लिए कुछ नहीं था और मुख्यमंत्री ने योग्यता के आधार पर इस बार नियुक्ति की है। संयुक्त निदेशक ने ग्रामीणों से कहा कि भारत सरकार जल्दी ही किसानों व श्रमिकों के लिए पेंशन योजना बना रही है इसका लाभ आने वाले कुछ दिनों में मिलना आरंभ हो जाएगा। ग्रामीणों ने सरकार की कारगुजारी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *