Breaking News
Home / Uncategorized / सड़क सुरक्षा के तय मापदंडों अनुसार जिला के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सांकेतिक बोर्ड लगवाए जाएं

सड़क सुरक्षा के तय मापदंडों अनुसार जिला के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सांकेतिक बोर्ड लगवाए जाएं

कैथल 23 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तय मापदंडों अनुसार जिला के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सांकेतिक बोर्ड लगवाए जाएं। नेशनल हाईवे के सभी अवैध कटों को बंद किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ-साथ शहर के सभी स्थानों पर अतिक्रमण को दूर किया जाए।

डॉ. प्रिंयका सोनी लघु सचिवालय स्थित कांफ्र्रैंस हॉल में 22 अगस्त को देर सायं सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी की बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रही थी। उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के जितने भी मेन हॉल खुले हुए हैं या टुटे हुए हैं, उन्हें तुरंत दुरूस्त करवाकर बंद करवाएं। शहर में अतिक्रमण के कारण कई बार दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण दूर किया जाए, ताकि आम जन को कोई भी असुविधा नही हो। उन्होंने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैलरम, खरक पांडवा, कलायत के साथ-साथ जहां भी अवैध कट बने हुए हैं, उन्हें तुरंत बंद करवाए जाएं। पिंजुपूरा ड्रेन को तुरंत ढ़का जाए। कलायत के मुख्य मार्ग पर रोड मार्किंग, ग्रील आदि की व्यवस्था समुचित ढंग से करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव पाई, ढांड का पंचमुखी चौक, साकरा गांव को मुख्य मार्ग पर जोडऩे वाली सड़क पर ब्रेकर इत्यादि की व्यवस्था जल्द करवाएं। इसके साथ-साथ जितने भी सड़क आदि बनाने के कार्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं, उन्हें भी जल्द पूरा करें। शहर के सभी डिवाईडर दुरूस्त करवाएं जाएं। सैक्टर 20 के मुख्य मार्ग के बीच में लगे खंभों पर व्यवस्थित ढंग से रिफ्लैक्टर लगवाए जाएं, ताकि रात के समय खंभे पर लगे रिफ्लैक्टर ठीक प्रकार से नजर आएं। बैठक में वन विभाग को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों पर यातायात को बाधित करने वाली झांडियों की छंटाई करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने बैठक में शामिल एजैंडे के सभी बिंदूओं पर एक-एक करके समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला में चल रही सभी स्कूलों की बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी के तय मापदंडों के अनुसार चलनी चाहिए। समय-समय पर सभी बसों का निरीक्षण किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, एसडीएम जगदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सांगवान, रोड सेफ्टी एसोसिएट शुभम, जीएम रोडवेज रामकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डïा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोह, कार्यकारी अभियंता प्रशांत, राजकुमार, कुलदीप सिंह, नपा सचिव नरेंद्र के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *