कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल: जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर धारा 144 के तहत आदेश जारी किए है। जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि लोकसभा आम चुनाव प्रक्रिया में 12 मई 2019 को मतदान होगा और 23 मई 2019 को मतगणना की जाएगी। चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की अंशका बनी रहती है, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की सम्भावना भी रहती है। चुनाव के दौरान अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए जिले में धारा 144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। इसलिए चुनाव सम्पन्न होने तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के तहत सभी आर्मज लाईसैंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के आदेश जारी किए जाते हैं।
इन आदेशों में जिलाधीश ने कहा कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कुरुक्षेत्र के सभी आर्मज लाईसैंस धारकों को आदेश जारी किए जाते हैं कि वह अपने-अपने असला, रिवाल्वर, दुनाली, बंदूक व अन्य आग्नैय शस्त्र अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या आर्मज डीलर के पास जमा करवाना सुनिश्चित करे। उक्त आदेशों की पालना करवाने की जिम्मेवारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र व जिले के सभी थाना प्रबंधकों की होगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Post Now India Post Now India