Breaking News
Home / Uncategorized / सभी किसानों की तय मापदंडों के अनुसार खरीदी जाएगी फसल: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

सभी किसानों की तय मापदंडों के अनुसार खरीदी जाएगी फसल: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 26 मार्च: प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जो किसान रजिस्ट्रर्ड है, केवल उन्हीं किसानों की सरसों की फसल की खरीद की जाएगी। गेहूं की फसल सभी किसानों की खरीदी जाएगी। रबी की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। गेहूं बेचने वाले सभी किसानों का डाटा ऑनलाईन रजिस्टर किया जाएगा। गेट पास की जगह पर सभी किसानों का पूरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड होगा।

प्रधान सचिव राजेश खुल्लर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों, गेहूं खरीद से जुड़े सभी अधिकारियों, एजैंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सीजन के दौरान लोकसभा के चुनाव होंगे, इसलिए गेंहू खरीद में उन अधिकारियों को डियूटी लगाई जाए जिनकी डियूटी चुनाव संबंधित कार्यों में नही है, ताकि खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल सके। मंडियों में फसल को रखने के लिए वूडन क्रेट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सभी मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए कमेटी का गठन किया जाए, ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मंडी में 24 घंटे अधिकारियों की डियूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस बार फसल खरीद कार्य की सारी प्रक्रिया ऑनलाईन व्यवस्था के साथ होगी। इसलिए इस कार्य के लिए सक्षम युवाओं सहित योग्य स्टाफ की नियुक्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि गेट पास व अन्य कार्य कम्प्यूटराईज्ड तैयार किए जाएंगे। नई व्यवस्था के साथ इस बार खरीद कार्य में बीसीपीए (बीलिंग कम पेमेंट एजेंट) नही होंगे। इनके स्थान पर सीधा बैंक के प्रतिनिधि मंडियों में पेमेंट संबंधित सभी कार्य करेंगे, जिससे किसानों को और अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि खरीद के बाद 48 घंटे के अंदर बैंक एजैंसी को पैसा ट्रांसफर करेगा तथा इसके बाद किसान व आढ़तियों के खातों में भी सीधा पैसा पहुंचेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरसों की पेमेंट सीधा किसान के खाते में जाएगी, जबकि गेहूं की पेमेंट पहले की तरह ही की जाएगी। सरसों को किसान अपने गांव के नजदीक लगने वाली किसी भी मंडी में बेच सकता है। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों की वैरीफिकेशन पटवारियों के माध्यम से करवाई जाए। मंडियों में रखने वाली फसलों को ढ़कने की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद का कार्य 28 अप्रैल से 4200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किया जाएगा। एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य शुरू किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई इत्यादि की समूचित व्यवस्था होनी चाहिए। नमी मापक यंत्र सभी मंडियों में उपलब्ध होने चाहिए, ताकि किसान की फसल तय मापदंड के अनुसार खरीदी जा सके। मंडियों के आसपास टै्रफिक की सुचारू व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी एजैंसी की ओर से फसल खरीद कार्य में एक अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में लगभग 15 हजार क्विंटल सरसों की आवक संभावित हैं। सभी पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों की सरसों की फसल खरीदी जाएगी। उन्होंने वीडियो कांफ्रैंस के बाद गेहूं व सरसों फसल खरीद से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नही होनी चाहिए। बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मंडियों में होनी चाहिए। फसल उठान का कार्य समयबद्ध होना चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी किसानों की फसल तय मापदंडों के अनुसार खरीदी जाएगी।

इस मौके पर उपमंडलाधीश ईषा कंबोज, नगराधीश जगदीप सिंह, जिला एवं खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह, वेयरहाउस से वरिंद्र सिंह, हैफेड से पिंकी, मार्किटिंग बोर्ड से राममेहर के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *