Breaking News
Home / Uncategorized / सभी विभागाध्यक्ष सरकारी सेवाओं व योजनाओं के आवेदन लें अंत्योदय सरल के माध्यम से: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

सभी विभागाध्यक्ष सरकारी सेवाओं व योजनाओं के आवेदन लें अंत्योदय सरल के माध्यम से: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 26 फरवरी:  उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित स्कीमों व सेवाओं के आवेदन अंत्योदय सरल के माध्यम से लेना सुनिश्चित करें ताकि जनता को एक ही छत के नीचे सरकार द्वारा चलाई गई सभी सेवाओं का लाभ मिल सके। अंत्योदय सरल में आम जन द्वारा दिए गए आवेदनों को समयबद्घ निपटाएं। आगामी दो सप्ताह में सभी योजनाएं व सेवाओं ऑनलाईन करना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका मंगलवार को मुख्यमंत्री सुशासन प्रकोष्ठ की ओर से लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में स्कीमों और सेवाओं के फ्लैक्स लगावाएं, जिन पर अंत्योदय सरल का पता और सम्पर्क नम्बर भी लिखा होना चाहिए। अपने-अपने विभागों में कार्य कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग देकर इस कार्य में पारंगत बनाया जाए ताकि आम जन को समयबद्घ तरीके से सेवाओं का लाभ दिया जा सके। कोई भी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित स्कीमों व सेवाओं आवेदन सीधे तौर पर नहीं लेंगे, अपितु आवेदक को अंत्योदय सरल में भेजना सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी मेहनत व लग्न से लोगों को सरकारी सेवाएं देने का कार्य करें।

वर्कशॉप में मुख्यमंत्री सुशासन सैल के प्रतिनिधि सोहेल मनोचा ने अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार को खत्म करने तथा सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के मकसद से सुशासन दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 115 सरल केंद्रों की लॉन्चिंग करके 485 सेवाओं को जोड़ा था। इसके साथ-साथ पूरे प्रदेश में 4 हजार अटल सेवा केंद्र भी खोले गए थे, जिनमें आम जन अपने घरद्वार पर ही सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम जन की सुविधा के लिए हैल्प लाईन नम्बर 1800-2000-023जारी किया गया है, जिस पर प्रात: 7 बजे से सायं 9 बजे तक जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से आम जन को सरकारी सेवाएं सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत दें। अंत्योदय सरल से जुड़ी सभी सेवाओं की मॉनिटरिंग अधिकारी स्वयं अपने डैस्क बोर्ड पर चैक कर सकते हैं। सभी विभागाध्यक्ष ई-टिकेटिंग पोर्टल को भी निरंतर देखें।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर कुंडु, गुहला के एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश जोगेंद्र हुड्डा, मुख्यमंत्री सुशासन सैल के प्रतिनिधि सोहेल मनोचा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अंजली शर्मा व चंद्राणी रॉय, डीआईओ दीपक खुराना, सीमा रानी, जगदीश चंद्र, चेतना चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

चण्डीगढ़ मुख्यालय से आई टीम ने मंगलवार को गुहला स्थित अंत्योदय सरल, कैथल स्थित अंत्योदय भवन, अंत्योदय सरल तथा कई विभागों के कार्यालय में जाकर निरीक्षण किया। टीम में डिजिटल हरियाणा सैल सीएम कार्यालय से सोहेल मनोचा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मानसा व चंद्राणी रॉय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सोहेल मनोचा ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि इन भवनों में लोगों के लिए तमाम प्रकार की सुविधाएं हों ताकि लोगों को सहजता से सभी सेवओं का लाभ मिल सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *