Breaking News
Home / Uncategorized / समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा साधुओं को कंबल वितरित

समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा साधुओं को कंबल वितरित

कुरुक्षेत्र, 5 जनवरी : समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा शनिवार सुबह ब्रह्मसरोवर पर साधुओं एवं जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। श्यामप्रेमी अजय गोयल व दिनेश गोयल ने बताया कि श्यामप्रेमी परिवार खाटू श्याम जी के प्रचार-प्रसार के अलावा समय-समय पर समाजसेवा के कार्य भी करता रहता है। इसी कड़ी में ब्रह्मसरोवर पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिए गए। उन्होंने बताया कि 2 टीमों ने लगभग 300 कंबल बांटे। पहली टीम ने गौरव गुप्ता एवं हर्ष गोयल की अगुवाई में रात्रि में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल औढाए, वहीं दूसरी टीम ने गीता धाम व अन्य आश्रमों के पास साधुओं को कंबल प्रदान किए। साथ ही चाय व ब्रेड का लंगर भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा को सर्वोपरि मानते हुए सभी सदस्यों ने अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए सर्दी में ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल बांटने का बीड़ा उठाया। इस मौके पर मित्रसेन गुप्ता, अरुण गोयल, पंकज सिंगला, अनिल मित्तल, पियांशु तायल, साहिल गोयल, मोहित तायल, राजिव, आशुतोष, हिमांशु, पवन शर्मा, हन्नी मेहता, अंकित, मनीष, आशीष कंसल और वरुण सिंगला सहित अन्य शामिल रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *