कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी। समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा ज्योतिनगर में रविवार रात्रि 51वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल व दिनेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य यजमान शिव कुमार तायल परिवार ने श्याम पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम में गायक बहादुर सैनी कैथल, हर्ष गोयल एवं राजीव शर्मा ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। हमारे दो ही रिश्तेदार, एक सांवरे सरकार दूजे लखदातार…,काली कमली वाला मेरा यार है…, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं… और जिसको जिसको सेठ बनाया वो क्या रिश्तेदार हैं…. इत्यादि भजनों पर श्यामप्रेमी झूम उठे। संकीर्तन में खाटू श्याम जी की गाथा विस्तार से सुनाई गई। बताया गया कि ये हारे के सहारें हैं। इनके दरबार से कोई निराश नहीं आता। खाटू श्याम जी की आरती में अटल शर्मा, श्री राधा कृष्ण ज्योतिश्वर महादेव मंदिर समिति के प्रधान राजेंद्र शर्मा, मोहित तायल, दीपक गोयल लाडवा, आशीष कंसल, कृष्ण गोपाल बाली, सन्नी मित्तल, संजय चौधरी, अरुण गोयल, पंकज सिंगला, मनोहर लाल मित्तल, सुरेंद्र काठपाल, दिनेश अग्रवाल, संजय मैहता, राकेश सिंगला, अमित ढीगड़ा, राजेश मल्होत्रा, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, पियांशु तायल, साहिल गोयल, शिवम, प्रणव गुप्ता, गीता चावला, सुदेश शर्मा, मंजू शर्मा, कविता गोयल, कीर्ति मैहता, रीटा, मीनू, योगिता, पुष्पा अनेजा, स्वीटी मित्तल, सुषमा रानी और सुमन वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
Post Now India Post Now India