Breaking News
Home / Uncategorized / सरकार द्वारा खेतों के रास्तों को पक्का करने का लिया निर्णय, पिछली सरकार के लोग किसानों के बारे में केवल बातें करते थे

सरकार द्वारा खेतों के रास्तों को पक्का करने का लिया निर्णय, पिछली सरकार के लोग किसानों के बारे में केवल बातें करते थे

करनाल 18 फरवरी, हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने मंगलवार को इन्द्री क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 45 करोड़ रुपये के विकास कार्याे का उद््घाटन व शिलान्यास किया। मंत्री काम्बोज ने इस मौके पर कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा खेतों के रास्तों को पक्का करने का निर्णय लिया है। पिछली सरकार के लोग किसानों के बारे में केवल बातें करते थे, काम नहीं, जबकि हमारी सरकार के लोग बोलते कम हैं, काम ज्यादा करते हैं।

मंत्री ने कहा कि आगामी 6 जून तक इन्द्री क्षेत्र की कोई भी सडक़ खराब नहीं मिलेगी बल्कि गड्ढïामुक्त हो जाएंगी इतना ही नहीं कच्चे रास्तों की जगह सडक़ बनवाने की मंजूरी मिल चुकी है और कार्य शुरू हो चुका है, दर्जनों नई सडक़ें बनकर तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ों की मजबूती और नई सडक़ों के बनने से जहां विकास की गति तेज होती है वहीं दुर्घटनाओं पर भी रोक लगती है और लोगों को सुरक्षित जीवन मिलता है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री काम्बोज ने कहा कि इन्द्री क्षेत्र की लगभग सभी घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं केवल महिला कॉलेज बनवाया जाना बाकी है, इस मांग को पूरा करवाने की प्रक्रिया जारी है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि देश के उन शहीदों की शहादत को नमन करता हूं, सरकार दुश्मनों से बदला अवश्य लेगी, इस बारे ठोस कार्यवाही जारी है।

मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले संगोहा गांव में करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन सडक़ों का शिलान्यास व एक सडक़ का उद््ïïघाटन किया। इनमें रम्बा चौकी से संगोहा तक की सडक़ का उद्घाटन, गांव संगोहा से लंडौरा की सडक़ जोकि शेरगढ़ टापू तक बनेगी, संगोहा से चूरनी व संगोहा से कमालपुर रोड़ान की सडक़ शामिल हैं। मंत्री ने इसके बाद करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से अनाज मंडी इन्द्री के नजदीक बनने वाले बाईपास के निर्माण कार्य का नारियल तोडक़र शुभारंभ किया। इस बाईपास के बनने से इन्द्री क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या सेे निजात मिलेगी।

मंत्री ने इसके बाद इन्द्री रैस्ट हाऊस के पास करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिमी यमुना नहर पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का नारियल तोडक़र शिलान्यास किया। इसके उपरांत मंत्री ने इंद्री से लाडवा जाने वाली सडक़ के फोर लाइनिंग कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंत्री ने गांव नन्हेड़ा से खेड़ा तक बनी सडक़ का उद््घाटन किया, इस पर करीब 29 लाख 35 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है। इसके उपरांत मंत्री ने नेवल, घीड़, गढ़ी-बीरबल से जपती छपरा वाया रंदौली की सडक़ का ब्याना चौंकी के पास उदघाटन किया। इस सडक़ के निर्माण पर करीब साढ़े 6 करोड रुपये की राशि खर्च हुई है। इसके बनने से रंदौली, सिकन्दरपुर, डबकोली, कमालपुर, नागल, सैयद छपरा, हलवाना, जपती छपरा व नबियाबाद गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दलेल सिंह दहिया, एसडीओ सतबीर डंाडा, मंडलाध्यक्ष अमनदीप विर्क, नंदलाल पांचाल, भाजपा कार्यकर्ता रघबीर बतान, जगदीश गोयल, ऋषिपाल काम्बोज, युवा नेता विकास काम्बोज, जसमेर गुमटो, रामकुमार सिंह मार, सुशील गुज्जर, राजेन्द्र मिडïï््डा, सुरेन्द्र चौहान, सरपंच परमजीत, बलजिन्द्र मनक माजरा, सरदार गुरबाज सिंह, राजू संगोहा, अंग्रेज सैनी, सरपंच मनोज सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *