Breaking News
Home / Uncategorized / सरकार द्वारा भेजा गया पैसा अब धरातल पर दिखाई दे रहा है, चिढ़ाव गांव शहर की तर्ज पर हो रहा है विकसित

सरकार द्वारा भेजा गया पैसा अब धरातल पर दिखाई दे रहा है, चिढ़ाव गांव शहर की तर्ज पर हो रहा है विकसित

करनाल 8 फरवरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा के गांव भी शहरों की तर्ज पर विकसित हो रहे है। जिला मुख्यालय से करीब 10 कि.मी. दूर पश्चिम दिशा में स्थित गांव चिढ़ाव में हो रहे विकास कार्यो को देखकर आम आदमी यह कहने को मजबूर है कि अब हरियाणा के गांवों में भी शहर जैसी सुविधाए नागरिको को मिल रही हैं। असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क की माने तो उनका कहना है कि उन्होंने इस गांव में अब तक करीब 1 करोड़ 30 लाख रूपये के विकास कार्य करवाएं है, जिनमें से अधिक्तर पूरे हो गए है। विकास कार्यो के बाद लगने लग गया है कि सरकार द्वारा भेजा गया पैसा अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में न केवल असंध विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे हरियाणा का हर गांव व शहर विकसित हो रहा है। प्रदेश में सम्मान विकास करवाएं जा रहे है। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां करोड़ों रूपये के विकास कार्य ना हुए हो, वह स्वयं सरपंचों से यह पूछते है कि गांव में विकास के लिए कितने पैसों की जरूरत है। आज चिढ़ाव गांव का बेहतर विकास हो रहा है। उनकी मंशा है कि असंध विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को चिढ़ाव जैसा बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हरियाणा एक-हरियाणावीं एक का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। गांव भी शहर की तर्ज पर विकसित हो रहे है, जो गांव कभी गंदगी से अटे रहते थे,आज उन गांव में लाखों रूपये की लागत से पार्क विकसित हो रहे है। गांव में तालाबों को फाईव पौंड सिस्टम में विकसित करके पानी की निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। करनाल जिले का गांव चिढ़ाव आज काफी विकसित हो रहा है।
गांव के विकास के बारे में सरपंच संजना नरवाल का कहना है कि हमारे गांव में हरियाणा सरकार द्वारा इतना विकास करवाया गया है शायद इससे पहले इतना विकास होने का किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया गया होगा। उन्होंंने बताया कि क्षेत्र के विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने चिढ़ाव गांव को हर वो सुविधा दी है,जो किसी विकसित शहर में होती है। उन्होंने गांव में करीब 37 लाख रूपये की लागत से स्टेडियम विकसित किया, जहां बच्चे हर रोज विभिन्न प्रकार के खेल खेलते है। गांव में करीब 5 लाख रूपये की लागत से ग्राम सचिवालय बनाया गया है,जहां ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएं मिल रही है। गांव के तालाब को करीब 50 लाख रूपये की लागत से फाईव पौंड सिस्टम में विकसित करके उसका सौंदर्यकरण किया है। चिढ़ाव के स्कूल में करीब 40 लाख रूपये की लागत से आठ कमरे, लाईबे्ररी, गेट व स्कूल की सभी सडक़े बनाई गई। सौंदर्यकरण के हिसाब से गांव चिढ़ाव का स्कूल जिला में खंड स्तर पर प्रथम रहा,जिसे 55 हजार रूपये का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सम्मान भी दिया। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 25 लाख रूपये की लागत से गांव की गलियां ,नाले व सडक़ों का निर्माण करवाया गया तथा लोहार समाज की मांग पर विधायक ने 6 लाख रूपये खर्च करके चौपाल का निर्माण करवाया।
निसिंग पंचायत एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन नरवाल ने बताया कि विधायक द्वारा असंध विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में विकास कार्य करवाएं जा रहे है,हर गांव व शहर का क्षेत्र विकसित हो रहा है। विधायक द्वारा हर गांव में जाकर ग्रामीणों से विकास के बारे में जानकारी ली जाती है और आगे विकास का पहिया निरंतर जारी है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *