कैथल, 28 मार्च: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सरसों की फसल करने वाले किसानों की सुविधा के लिए फसल बेचने के लिए शेडयूल बनाया गया है, जिसके अनुसार संबंधित किसान अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान एक दिन में केवल 25 क्विंटल सरसों 4200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से फसल बेच सकता है। किसान का रजिस्ट्रेशन मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर होना चाहिए। किसानों की फसल का भुगतान सीधा उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि राजौंद मंडी के अधीन आने वाले गांव कसान, पाई, हाबड़ी, सांपनखेड़ी, दुसैण, मुन्नारेहड़ी, डीग तथा मोहना के किसान 29 मार्च को अपनी सरसों बेच सकते हैं। इसी प्रकार 30 मार्च को खेड़ी सिंबल, सिसला, सिसमौर, हजवाना, टयोंठा, जांबा, सिरसल, करोड़ा तथा कुकरकंडा के किसान फसल बेच सकते हैं। कलायत मंडी के अधीन आने वाले गांव बालू, कैलरम, ब्राह्मणीवाला, कमालपुर, नैना, दीवाल, हरसौला, मालखेड़ी तथा खनौदा के किसान 29 मार्च को मंडी में फसल बेच सकते हैं। इसी प्रकार 30 मार्च को मटोर, बुढ़ाखेड़ा, नरड़, खुराना, बरोट, शेरगढ़, दिल्लोवाली, साहरण तथा पट्टी अफगान के किसान कलायत मंडी में अपनी सरसों की फसल बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि फसल बेचते समय किसान अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र में से किसी एक की सत्यापित प्रति दिखा सकते हैं। इसके साथ-साथ किसान को बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड की जानकारी देनी होगी।
Post Now India Post Now India