पिहोवा 9 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य मंच पर बीन पार्टी के केदारनाथ और उनके साथियों ने संगीतमय माँ सरस्वती की अराधना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वॉओ वुमनिया बैंड चंडीगढ़ के द्वारा संगीत निर्देशक अरूण कांत के निर्देशन में सरस्वती वंदना सहित अन्य भजन प्रस्तुत किए गए। इस ग्रुप की संस्थापक सुनीता धारीवाल के कार्यक्रम को दर्शकों द्वारा खुब सराहा गया। सरस्वती वंदना के साथ बम लहरी, सुख के सब साथी, श्याम तेरी बंसी सहित कई भजन प्रस्तुत करके दर्शकों की तालियां बंटोरी। इस प्रस्तुति के बाद सुनीता कुमारी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा माँ सरस्वती की अराधना पर आधारित लघु नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात रोहतक से पंहुचे जितु एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा नृत्य तथा हिसार के सलीम हरियाणवी के ग्रुप के कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में एसडीएम निर्मल नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तहसीलदार चेतना चौधरी, नगरपालिका सचिव निशा शर्मा, बीडीपीओ राजबीर सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिल्ला, अशोक सिंगला अध्यक्ष नगरपालिका, हरियाणा सांस्कृतिक विकास बोर्ड के सदस्य गौतम, सांस्कृतिक अधिकारी शिव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजुद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रसिद्ध शिक्षाविद व समाजसेवी उमाकांत शास्त्री ने किया।
Post Now India Post Now India