कुरुक्षेत्र 8 अगस्त: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से जिला रैडक्रास सोसायटी कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में गत्त 1 अगस्त से शुरु हुए खंडस्तर पर आयोजित दिव्यांग मुल्यांकन शिविरों का विधिवत समापन हुआ। यह जानकारी जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक ने दी। उन्होंने कहा कि वीरवार को रैडक्रास भवन सेक्टर 13 में शिविर आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि यह शिविर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। इन शिविरों में करीब 1100 दिव्यांग जनों की जांच एलमिको कम्पनी के विशेषज्ञों द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि समय-समय पर दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण एवं रैडक्रास भवन में फिजियोथेरिपी की सुविधा उपलब्ध करवाई हुई है। इन 8 शिविरों में बीडीपीओ, सामाजिक संस्थाओं, नगर पार्षदों, पटवारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांग जनों का पंजीकरण हुआ है, उन्हें जल्द ही सहायक उपकरण, ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कृत्रिम अंग नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। उक्त शिविरों में दिव्यांग जनों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था मैसर्ज सैनसन पेपर प्राईवेट लिमिटेड, बाखली पिहोवा के सहयोग से प्रदान की गई। इन शिविरों में दिव्यांग जनों के मुल्यांकन हेतू एलमिको कानपुर के विशेषज्ञों की 6 सदस्यीय टीम ने भाग लिया है। इस मौके पर डा. धनजंय महाराणा, राजपाल सहायण, ओमप्रकाश, प्रकाश चंद्र, अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India