Breaking News
Home / Uncategorized / सीएम विंडो की शिकायतों को अधिकारी और कर्मचारी गम्भीरता से ले तथा शिकायतों का समाधान समय रहते करे: डा. एसएस फुलिया

सीएम विंडो की शिकायतों को अधिकारी और कर्मचारी गम्भीरता से ले तथा शिकायतों का समाधान समय रहते करे: डा. एसएस फुलिया

कुरुक्षेत्र 27 मई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों को अधिकारी और कर्मचारी गम्भीरता से ले तथा शिकायतों का समाधान समय रहते करे।

वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो से सम्बन्धित लम्बित शिकायतों, सोशल मीडिया, हरपथ व अंतोदय की प्रगति को लेकर समीक्षा कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने डीडीपीओ कार्यालय से सम्बन्धित 2, डीआरओ कुरुक्षेत्र की 2, तहसीलदार पिहोवा की 1, बीडीपीओ बाबैन की 1, बीडीपीओ लाडवा की 1 सहित विभिन्न विभागों की सीएम विंडो शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने की एक आदत बना ले, ताकि सीएम विंडो पर शिकायत आते ही उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो से सम्बन्धित जिले में कुल अब तक 6 हजार 729 शिकायते आई है, जिनमें से 6 हजार 554 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा 23 शिकायतों पर काम जारी है।

उन्होंने कहा कि हरपथ से सम्बन्धित शिकायतों के बारे में बोलते हुए कहा की सम्बन्धित शिकायतों पर फोकस करके शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने का प्रयास करे। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया की लम्बित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि हुडा, बिजली विभाग, बीडीपीओ शाहबाद व थानेसर, डीएफएससी, चुनाव तहसीलदार, जन स्वास्थ्य व सचिव नगर पालिका पिहोवा के अधिकारी सोशल मीडिया की लम्बित शिकायतों का भी शीघ्र समाधान करने का प्रयास करे। सभी अधिकारी इन शिकायतों को गम्भीरता से ले। उन्होंने लोकसभा आम चुनाव 2019 के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर जिला के अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों तथा आमजन का धन्यवाद किया। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम शाहबाद संयम गर्ग, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम लाडवा एवं नगराधीश अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार फसल विविधिकरण के प्रति किसानों का रूझान बढाने के लिए अब मक्का, अरहर, सोयाबीन और अन्य फसलों के लिए भी न्यून्तम मूल्य निर्धारित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत प्रदेश के 7 डार्क जोन जिलों से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 7 ब्लॉक को शामिल किया गया है, जिसमें कुरुक्षेत्र का थानेसर ब्लॉक का भी चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि थानेसर ब्लॉक के नॉन बासमती के 18 हजार 200 हैक्टेयर में से 7 हजार हैक्टेयर पर मक्का, सोयाबीन व अरहर सहित अन्य फसलों को लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए मक्का व अन्य फसलों का बीज किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की किश्त भी सरकार द्वारा वहन की जाएगी और किसानों के खातों में 2 हजार रुपए की राशि भी जमा करवाई जाएगी, इसमें से 200 रुपए की राशि पंजीकरण के साथ और 1800 रुपए की राशि फसल अपनाने पर अगस्त माह तक खातों में जमा करवा दी जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *