Breaking News
Home / Uncategorized / सीएम विन्डो पर ऑवर ड्यू शिकायतों, अंत्योदय सरल केंद्र पर लंबित आवेदनों के निपटारे की गति को बढाएं: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

सीएम विन्डो पर ऑवर ड्यू शिकायतों, अंत्योदय सरल केंद्र पर लंबित आवेदनों के निपटारे की गति को बढाएं: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल 26 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीएम विन्डो पर ऑवर ड्यू शिकायतों, अंत्योदय सरल केंद्र पर लंबित आवेदनों के निपटारे की गति को बढाएं। परिवार पहचान पत्र के फॉर्म भी शीघ्र जमा करवाएं ताकि मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना के लॉन्च होने से पूर्व इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। सभी विभागों के उच्चाधिकारी मासिक बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उपायुक्त स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय ऑफिसर बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उच्चाधिकारी मासिक बैठक में स्वयं उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा विभाग से संबंधित मुद्दों के बारे में पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में आएं। उन्होंने कहा कि आगामी 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रधानमंत्री द्वारा फिट फॉर इंडिया कार्यक्रम लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभाग अपनी तैयारियां पूर्ण करें। इस दिन कैथल शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सभी ग्राम पंचायतों में सीधे प्रसारण की व्यवस्था करें। शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल, जिला के सभी महाविद्यालयों, कार्यालयों आदि में सीधे प्रसारण की व्यवस्था करवाई जाएगी।
डॉ. प्रियंका सोनी ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए इस पोर्टल पर ऑवर ड्यू शिकायतों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बुधवार तक ऑवर ड्यू शिकायतों को शून्य करें। उन्होंने विभागानुसार ऑवर ड्यू शिकायतों की समीक्षा की तथा निर्धारित समय अवधि में उन शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अंत्योदय सरल केंद्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के क्रियांवयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित की गई समय अवधि में सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला खजाना अधिकारी एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे परिवार पहचान पत्र व अन्य कार्यों के लिए सक्षम युवाओं को तैनात करें ताकि समय पर कार्य पूर्ण किया जा सके।

उपायुक्त ने एजैंडे में शामिल मानवाधिकार, लोकायुक्त एवं अन्य आयोगों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर इन मामलों की स्टेटस रिपोर्ट अपलोड करें तथा आवश्यक कार्रवाई भी पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लिटिगेशन मैनेजमैंट सिस्टम के तहत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि वे इस पोर्टल पर विभिन्न न्यायालयों में लंबित व अन्य मामलों की स्टेटस रिपोर्ट अपलोड करवाएं। उन्होंने एएम सैल की सूचना वैब पोर्टल पर अपलोड करने की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग की सम्पत्ति का पोर्टल पर इंद्राज करें तथा सरप्लस भूमि का भी इंद्राज करें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को कहा कि वे आवश्यकता अनुसार रोजगार विभाग से सक्षम युवाओं की मांग हर माह की 15 तारीख से पूर्व करें ताकि समय पर इन्हें सक्षम युवाओं की सेवाएं मिल सकें।

डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 30 अगस्त को मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना का लॉन्च किया जाना प्रस्तावित है, जो गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की जा रही है। इसके तहत सरकार द्वारा प्रदेश के हर परिवार का परिवार पहचान पत्र तैयार किया जा रहा है ताकि हर परिवार को एक विशेष आईडी प्रदान की जा सके। हर परिवार को परिवार पहचान कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके आधार पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना के तहत प्रदेश के ऐसे परिवारों को लाभ दिया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तथा परिवार के पास 5 एकड़ भूमि से कम भूमि है। ऐसे परिवारों को इस योजना के तहत 6 हजार रुपये वार्षिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे परिवार जीवन बीमा या दुर्घटना बीमा या पैंशन के लाभ पात्र होंगे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री मान धन योजना आदि के प्रीमियम का भुगतान भी इस राशि से किया जा सकेगा तथा शेष राशि को निर्धारित अवधि के बाद परिवार द्वारा निकलवाया भी जा सकेगा।

नगराधीश-कम-कलायत के उपमंडलाधीश श्री विवेक चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें। इस विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किए गए प्रबुद्घ व्यक्तियों से सम्पर्क करें तथा यथा शीघ्र इन शिकायतों का निपटारा करें।
इस अवसर पर गुहला की उपंडलाधीश शशी वसुंधरा, पुलिस उपाधीक्षक कुलवंत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *