Breaking News
Home / Uncategorized / सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में गत रविवारतक 7 लाख 23 हजार 677 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है

सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में गत रविवारतक 7 लाख 23 हजार 677 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है

कैथल, 6 मई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में गत रविवारतक 7 लाख 23 हजार 677 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। गत वर्ष इस अवधि तक 7 लाख 7 हजार 342 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई थी।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में गेहूं की कुल आवक में से 2 लाख 49 हजार 475 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, 2 लाख 5 हजार 678 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, एक लाख 82 हजार 555 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा तथा 85 हजार 847 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा खरीदा गया है। इसके अलावा हैफे ड कॉमर्शियल द्वारा भी 122 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। उपायुक्त ने किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं की फसल की कटाई के बाद खेत में शेष बचे फसल अवशेषों को आग न लगाएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा ऐसा करने से जानमाल का नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है तथा पशुओं के लिए चारे की कमी होती है। इन अवशेषों को भूमि में मिलाकर भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *