करनाल 14 जनवरी, सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 10 से 17 जनवरी तक सुबह 11 बजे पूर्व सैनिकों के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया, जिसके तहत सोमवार को असन्ध खंड के गांव खेडी शर्फअली में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की पैंशन व अन्य सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही है, विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में उन्हें जागरूक भी किया गया।
जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रति वर्ष 14 जनवरी को वैटंर्स डे मनाया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष निर्देश दिए हैं कि सैनिकों के कल्याण हेतु प्रत्येक खंड में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को खंड करनाल के लिए बड़ौता गांव में तथा 17 जनवरी को खंड निसिंग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Post Now India Post Now India