Breaking News
Home / Uncategorized / सौंपी गई डयूटी को गंभीरता से ले अधिकारी: संयम गर्ग

सौंपी गई डयूटी को गंभीरता से ले अधिकारी: संयम गर्ग

शाहाबाद मारकंडा, 14 जून: शुक्रवार को शाहाबाद के एस.डी.एम. संयम गर्ग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर उपमंडल के सभी अधिकारियों की बैठक अपने कार्यालय में ली। उन्होने योग दिवस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाने हेतू विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी डयूटी सौंपी। उन्होने बताया कि योगाभ्यास रिहर्सल कार्यक्रम 15 जून को सुबह 6 बजे से 7.30 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया है। 20 जून को योगा पायलट रिहर्सल तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आर्य कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी, प्रिंसीपल, मुख्याध्यापक, लैक्चरर, अध्यापक, स्कूल के विद्यार्थी, ब्लॉक समिति मैंबर, नगर के पार्षद, हल्के के सभी गांवों के सरपंच, पंच, नंबरदार, आशा वर्कर, आंगनवाडी वर्कर तथा हैल्पर का तीनों दिन इस कार्यक्रम में आना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी व कॉलेज तथा स्कूल के इंचार्ज अपने पूरे स्टाफ की सूची एस.डी.एम. कार्यालय में जल्द पहुंचाएं।

उन्होने जनस्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलैंस डाक्टर की टीम सहित, नगरपालिका सचिव को फायर ब्र्रिगेड की गाडी, खाद्य आपूर्ति विभाग को रिफ्रैशमैंट तथा साफ सफाई की व्यवस्था करवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर डी.एस.पी. जगदीश राय, तहसीलदार टिक्का राम, बी.डी.पी.ओ. दीनानाथ शर्मा, एस.डी.ओ. पंचायती राज जिले सिंह, सचिव नगरपालिका अंकुश पराशर, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरजीत संधू, निरीक्षक नरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, एस.डी.एम. कार्यालय की अधीक्षा दीपिका वाही, एस.एम.ओ. डा. दीप शिखा गर्ग, एच.एम.ओ. डा. आशमी, ऊषा रोहिला, प्रिंसीपल मंजू नारंग आर्य कन्या विद्यालय, संगीता, विश्वास स्कूल से पी.टी.आई. अमित धारीवाल, एम.एन. कॉलेज से प्रो. चूहड़ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *