कुरुक्षेत्र अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि हमारी दिनचर्या का एक जरुरी हिस्सा है और जीवन का अभिन्न अंग है। हमें स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार करना चाहिए ताकि हमारा घर, कार्यस्थल तथा परिवेश हमेशा साफ-सुथरा बना रहे।
एडीसी मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में जिले के सभी ब्लाकों से आए उन सरपंचों से बातचीत कर रहे थे, जिनके गांवों में कचरा शैड बने हुए है। एडीसी ने कहा कि स्वच्छता से सम्बन्धित लोगों को प्रेरित करे तथा लोगों का स्वच्छता में पूरा सहयोग ले। उन्होंने कहा जब कोई व्यक्ति नासमझी से कूड़ा-कर्कट व बेकार वस्तु को इधर-उधर फैंकता है तो उससे वातावरण दूषित होता है, हर प्रकार के वेस्ट को एक निश्चित तरीके से निस्तारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में स्वच्छता का जो संकल्प लिया है, उसमें हम सबको को पूरी तरह से भागीदार बनना है।
Post Now India Post Now India