Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विश्व शौचालय दिवस 2018 प्रतियोगिता में करनाल पूरे भारतवर्ष में 9 वें स्थान पर: डॉ सुशील कुमार मलिक, सीईओ

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विश्व शौचालय दिवस 2018 प्रतियोगिता में करनाल पूरे भारतवर्ष में 9 वें स्थान पर: डॉ सुशील कुमार मलिक, सीईओ

3 जनवरी, 2018 : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 19 नम्बर 2018 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के परिणाम अब आ चुके है, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से जो रैंकिग लिस्ट जारी की गई है, उसमें जिला करनाल ने पूरे भारतवर्ष में 9 वांॅ स्थान हासिल किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुशील कुमार मलिक ने इसे जिला करनाल के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इसके लिए उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ईचार्ज नरेश कुमार, डीपीएम राजकुमार सन्धू तथा पूरी टीम को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी जिला करनाल का ग्रामीण क्षेत्र स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में पूरे नार्थ जोन में तीसरें पायदान तथा पूरे भारतवर्ष में सातवां स्थान हासिल किया था। सीईओ ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में जिला करनाल नित नये आयाम हासिल कर रहा है यह अपने आप में जिला करनाल के लिए ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा के लिए भी गौरव की बात है।
अब स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय भी देंगे स्वच्छता का संदेश : मलिक
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुशील कुमार मलिक ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से शौचालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 1 जनवरी से विशेष अभियान चलाया गया है। गांवो में शौचालयों को रंगो के माध्यम से नया एवं आकर्षक रूप दिया जाएगाँ। शौचालयों को नया रूप देने का यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। सबसे स्वच्छ एवं सुन्दर शौचालय के पुरस्कार हेतू तीन स्तर निर्धारित किए गए है जिनमें व्यक्तिगत, ग्राम पंचायत व जिला स्तर शामिल है। सभी विजेताओं मन्त्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
सीईओ सुशील मलिक ने बताया कि शौचालयों को रंगो से नया रूप देने के लिए स्थानीय कला व स्वच्छ भारत मिशन के संदेश, स्लोगन एवं प्रतीक चिन्ह दर्शाये जाएंगे। पेंटिग में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लोगो (प्रतीक चिन्ह) के अलावा प्रेरक चित्रकारी करावाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक , सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस अभियान का नेतृत्व किया जाएगा। जिसमें वह लोगों को इस प्रतियोगिता के बारे में जागरूक करेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के निरंतर प्रयोग को बढावा देना ,स्वामित्व की भावना को बढावा देना, उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना व शौचालयों की दृश्यता में सुधार करना है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *