Breaking News
Home / Events / स्वच्छ शक्ति – 2019 कार्यक्रम के तहत बीड सुजरा में हजारों महिलाओं ने निहारी गांव की स्वच्छता

स्वच्छ शक्ति – 2019 कार्यक्रम के तहत बीड सुजरा में हजारों महिलाओं ने निहारी गांव की स्वच्छता

बाबैन, 11 फरवरी  बाबैन ब्लॉक का गांव बीड़ सुजरा अपनी साफ-सुथरी छवि के कारण सोमवार को देश भर से आई कारब पांच हजार महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है। सोमवार को गांव का नजारा देखने लायक था क्योंकि फूलों के गांव से मशहूर इस गांव के ग्रामीणों ने अपने खेतों के फूलों से गांव के प्रवेश द्वार को उमदा तकनीक से सजाया और फूलों से सजी दीवारों ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया वहीं गांव की महिलाओं की सादगी से पर्यटक महिलाएं बेहद खुश नजर आई। उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को कुरूक्षेत्र के ब्रहम सरोवर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ शक्ति-2019 के विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न प्रोजेक्ट दिखाने की योजना प्रशासन की ओर से बनाई गई है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा बीड़ सुजरा के पांच पौंड सिस्टम वाला तालाब व कचरा प्रबंधन की सफल योजना को देशभर से आई महिलाओं को दिखाने का फैसला लिया गया। बीड़ सुजरा की महिलाओं ने विभिन्न राज्यों से आई करीब 5 हजार महिलाओं को फूल की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें छाछ (लस्सी) पिलाई।
उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, जारखंड सहित कई प्रदेशों से आई मेहमान महिलाओं ने भी अपने पारंपरिक लोक गीतों को खुशी में नाच-गाकर गांव की महिलाओं का शुक्रिया अदा किया। बीड़ सुजरा की महिलाओं ने विभिन्न राज्यों से आई मेहमान महिलाओं से अपने विचार सांझा किए और एक दूसरे की सभ्यता एवं संस्कृति को समझने का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीण महिलाओं को पर्यटक महिलाओं से लोक सांस्कृतिक गीतों की विभिन्न प्रकार संस्कृति का ज्ञान भी मिला। बीड सुजरा की युवा महिला ग्राम सरपंच ज्योति सैनी ने बताया कि उन्हें इस बात का हर्ष है कि उनके कार्यकाल में उनके गांव को पर्यटकों को दिखाने का फैसला सरकार के द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका गांव स्वच्छता के मामले में पूरे जिले में प्रसिद्ध है क्योंकि यह गांव क्षेत्र के अन्य सभी गांवों से भिन्न है और इस गांव की गलियां 22 से 24 फुट चौडी है और गांव के सभी लोग आपस में भाईचारे के साथ मिल जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को मुख्य व्यवसाय फूलों की खेती है और गांव में अधिकत्तर भिन्न-2 प्रकार के फूलों की खेती की जाती है जिससे इस गांव को क्षेत्र में फूलों का माजरा भी कहा जाता है। उन्होंने कहा गांव में भाजपा सरकार के द्वारा अनेक विकास कार्य करवाएं गए हैं और भविष्य में भी इस गांव को और भी अधिक विकसित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
बाक्स
गांव में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पंचायती राज विभाग के एक्सईएन कर्ण सिंह श्योरान व उप मंडल अधिकारी शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पिछले कईं दिनों में कमर तोड़ मेहनत की है ताकि देश भर से आ रही महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिनभर में 5 बैच में 100 बसों के माध्यम से महिलाओं ने गांव में आगमन किया है। पहली दस बसों का बैच सुबह 11 बजे गांव पहुंचा जबकि अंतिक बैच शाम 5 बजे पंहुचने पर कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
उतराखंड के सलिंग गांव की ग्राम प्रधान हंसी द्याराकोटी ने बताया की उन्हें हरियाणा के बीड़ सुजरा गांव को देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने विशेेष रूप से गांव की स्वच्छता एवं विकास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो भी अपने क्षेत्र में इसी तरह का विकास कार्य करवाने के लिए प्रयास करेंगी। हंसी कोटी ने कहा कि उन्हें गांव की फूलों की खेती ने बहुत प्रभावित किया है क्योंकि जैसे ही उनका काफिला गांव के प्रवेश द्वार पर पहुंचा तो अनेक प्रकार के फूलों की खुशबू ने उनका मनमोह लिया। मध्यप्रदेश के मुरैना जिला की अनिता व सुनीता ने कहा कि हरियाणा के गांवों में उन्हें जो प्यार मिला है उसकी मिशाल कम ही मिलती है। उन्होंने जोरदार स्वागत के लिए गांव की सरपंच ज्योति सैनी व महिलाओं का आभार जताया है।
ग्रामवासियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से वो बहुत ही खुश हैं क्योंकि इससे न केवल उनके गांव को प्रसिद्धि मिली है बल्कि कुछ विकास कार्य भी बड़ी तीव्र गति से प्रशासन द्वारा किए गए जाने से गांव की कायाकल्प भी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के कारण मेन चौंक पर ब्लॉक टाईल लगाने का कार्य प्रमुख रहा है। इसके अतिरिक्त कई जगहों पर जहां अभी सफाई होना बाकि था वहां अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई कराई गई है। ग्रामवासी श्यामलाल सैनी ने बताया कि गांव के मैन चौक पर इस कार्यक्रम की बदौलत काफी सफाई हो गई है जिससे सभी लोग खुश हैं। ग्रामवासी जयभगवान ने बताया कि वैसे तो गांव में विकास कार्य लगातार चलते रहते हैं लेकिन इस कार्यक्रम में प्रशासन ने विशेष रूप से जो योगदान दिया हैं इसलिए सभी ग्रामीण जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *