Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छ शक्ति-2019 को ग्रीन इवेंट बनाने का किया जाएगा प्रयास: परमेश्वरन

स्वच्छ शक्ति-2019 को ग्रीन इवेंट बनाने का किया जाएगा प्रयास: परमेश्वरन

कुरुक्षेत्र 31 जनवरी भारत सरकार वाटर एंड सैनिटेशन मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने कहा कि स्वच्छ शक्ति 2019 को ग्रीन इवेंट बनाने का हरसम्भव प्रयास किया जाना है। इस कार्यक्रम को प्लास्टिक फ्री बनाया जाएगा और स्वच्छता के उपर पूरा फोकस रखा जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जानी है और सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तैयारियां पूरी करेंगे।
सचिव परमेश्वरन अय्यर वीरवार को पिपली पैराकीट के सभागार में स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने स्वच्छ शक्ति 2019 को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में फीडबैक देते हुए कहा कि देश व प्रदेश से आने वाली 15 हजार महिलाओं के लिए सभी प्रकार के प्रबंध कर लिए गए है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली महिलाओं को धर्मशालाओं में ठहराया जाएगा। जहां पर हर प्रकार की व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए बकायदा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल मेला क्षेत्र में मंच, सुरक्षा, महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था, मीडिया गैलरी, कंट्रोल रुम और अन्य कक्षों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने 11 फरवरी को सायं के समय पुरुषोतमपुरा बाग में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेला क्षेत्र में प्रदर्शनी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है।
वाटर एंड सैनिटेशन मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर, हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल, केन्द्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव अरुण बरोका, संयुक्त संचिव वी राधा, हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक विजय कुमार सिद्घरप्पा, संयुक्त सचिव समीर, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा सहित मंत्रालय से आए टीम के सभी अधिकारियों ने स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और तैयारियों को अंतिम स्वरुप दिया। इसके पश्चात सभी अधिकारियों ने मेला क्षेत्र कार्यक्रम स्थल, पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर, श्री जयराम विद्यापीठ, थीम पार्क का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के कुछ दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और 11 फरवरी को सायं के समय पुरुषोतमपुरा बाग में 2 घंटे के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और 11 फरवरी को सुबह के समय बाहर से आने वाली महिलाओं और मेहमानों को कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों, महिला पुलिस थाना सहित अन्य हैरिटेज स्थलों का अवलोकन भी करवाया जाएगा।
हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने भी तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली 5 हजार महिलाओं और हरियाणा के सभी जिलो से आने वाली 10 हजार महिलाओं के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की जाएगी, किसी को भी रति भर परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अनिल यादव, डीएसपी तान्या सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *