कुरुक्षेत्र. स्वतंत्रता संग्राम के महानायक कुँवर सिंह के बलिदान को समर्पित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा 223वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में गुरुनानक खालसा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभागध्यक्ष प्रोफेसर रामरतन शर्मा एवं सेक्टर 5 पुलिस चौकी के प्रभारी चांदी राम मुख्यातिथि के रूप में पधारे जबकि मानव मित्र मंडल के सचिव एवं रोटी बैंक के उपप्रधान डॉ. भारतेन्दु हरीश ने शिविर की अध्यक्षता की. शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी बिमल विनोद वशिष्ट और रेनू चावला विशिष्ट अतिथि थे. शिविर के संचालन में अक्षय वर्मा ने विशेष सहयोग किया. मुख्यातिथि प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने कहा कि प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के समय कुँवर सिंह की उम्र 80 वर्ष की थी. वृद्धावस्था में भी उनमे अपूर्व साहस, बल और पराक्रम था. उन्होंने देश को पराधीनता से मुक्त कराने के लिए दृढ संकल्प के साथ संघर्ष किया. उन्होंने अंग्रेजो को बार – बार हराया. दूसरे मुख्यातिथि चांदी राम ने कहा कि देश व समाज सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन एक बहुत सराहनीय प्रयास है. प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए. शिविर संयोजक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा सभी अतिथियों व रक्तदाताओं का स्वागत किया गया और भारत माता के चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया. डॉ. विनोद तंवर की अध्यक्षता में नरेश सैनी, राम कुमार, रूबी और गुरजिंद्र कौर ने रक्त संगृहीत किया. इन्होंने किया रक्तदान- सुरेश कुमार, मंजीत सिंह, मुकेश कुमार, सरिंदर पाल, विजय पाल, चरणजीत, कमलजीत, गुरविंदर सिंह, मनीष कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक सैनी, सुमित, दिवांशु, अजय राणा, नरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, पृथ्वी सिंह, अमित, गोपाल कृष्ण, शोभा चंद, गौरव, प्रिंस, मनोज कुमार, संजीव सैनी 19वीं बार, जसविंदर सिंह, अजय कुमार, बलबीर सिंह, महाबीर सिंह आदि।
Post Now India Post Now India