कुरुक्षेत्र 20 जुलाई। लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि लाडवा हल्के गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लाडवा ब्लॉक के बाद अब पिपली हल्के के प्रत्येक गांव में खेलों का सामान वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक गांव में कीड़ा मित्र बनाए गए हैं यह कीड़ा मित्र गांव में खेलों को बढ़ावा देंगे जिसको लेकर गांव में खेल सामान वितरित किया जाएगा। खेल के सामान में खिलाडिय़ों को दो वॉलीबॉल, जैमिन थ्रो, शॉट पुट, नेट, भाला, डिस्क सहित अन्य सामान कराया जाएगा।
विधायक पवन सैनी ने गांव धनोरा दुकान में जापान में 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से विशाल खेल स्टेडियम बनने जा रहा है। जिसका शिलान्यास बहुत जल्द किया जाएगा स्टेडियम तैयार होने के बाद खेल मैदान में अलग-अलग खेलों की नर्सरी तैयार की जाएगी। खेल स्टेडियम तैयार होने के बाद लाडवा हल्के के दर्जनों दर्जनों गांव के खिलाडिय़ों को इसका लाभ पहुंचेगा। लाडवा ब्लॉक के सभी गांव में खेलों का सामान वितरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि उनके क्षेत्र से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हल्के से निकले। सैनी ने बताया कि लाडवा हल्का शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली ,पानी सभी क्षेत्रों में अग्रणी हल्का है।
विधायक ने कहा कि इंसान के लिए अच्छी सेहत का होना बहुत जरूरी है एक स्वस्थ शरीर से ही अच्छे मतिष्क का निर्माण होता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने में खेल कूद और व्यायाम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के द्वारा तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं खेलों से मानव में धैर्य सहनशीलता और मानवीय गुणों का विकास होता है। खेल सभी के व्यस्त जीवन में एहम भूमिका अदा करता है ख़ास कर छात्र जीवन में। इसलिए हमें सभी को दिन का कुछ समय खेल कूद के लिए निकालना चाहिए। खेलों से तंदरुस्ती के इलावा हमारा अच्छा ख़ासा मनोरंजन भी हो जाता है। इनसे खिलाड़ी में आत्म निर्भर होने की भावना उत्पन्न होती है। खेल खेलते समय वह अपने शरीर के लिए ही नहीं खेलता बल्कि उसकी हार -जीत पूरी टीम की हार और जीत है। इसलिए स्वस्थ शरीर और मष्तिष्क के लिए हम सभी को किसी न किसी तरह की शारिरिक गतविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए जिनमें से खेल एक अच्छा तरीका है। खेल खेल में शरीर को उर्जा मिलती है और मानसिक शक्ति में भी वृद्धि होती है। क्योंकि स्वस्थ और रिष्ट-पुष्ट शरीर में ही एक सुंदर मस्तिष्क का वास होता है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित खुराना, राजू खुराना ,ब्लाक समिति मेंबर यशपाल, सोमपाल राणा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
Post Now India Post Now India