Breaking News
Home / Health / स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

कैथल, 2 अप्रैल: स्वास्थ्य विभाग द्वारा लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के चैकअप के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में शुगर, ब्लड प्रैशर के साथ-साथ रूटीन के चैकअप किए गए। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, नगराधीश जगदीप सिंह, डीडीपीओ राजबीर खुंडियां, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने कैंप में पहुंचकर शुगर व बीपी की जांच करवाई। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस कैंप का आयोजन अधिकारियों व कर्मचारियों के रूटीन के चैकअप के लिए किया गया। इस कैंप के माध्यम से सभी को स्वास्थ्य संबंधी सजगता के लिए प्रेरित किया गया। इस कैंप में लगभग 100 अधिकारियों व कर्मचारियों ने चैक करवाया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. एसके नैन, एसडीएम ईशा कंबोज, संजय कुमार, अनिल नागर, डा. आरडी चावला, डा. संदीप जैन, एलटी अरविंद कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *