करनाल 12 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में आम जनता की भागीदारी को बनाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की नाटक मंडली द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को समौरा, जनेसरों, नौरता, इंद्री शहर, गांधीनगर व फूसगढ़ में मतदाताओं को वोट डालने व बनवाने के बारे में जानकारी दी और कहा कि वोट हमारा अधिकार है इसका आने वाली 12 मई को होने वाले चुनाव में बूथों पर जाकर प्रयोग करना चाहिए।
नाटक मंडली के निरीक्षक सूरज बेदी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत 5 अप्रैल से प्रचार वाहन चलाया जा रहा है। इस सप्ताह में शुक्रवार तक 34 गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके प्रचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गांव में लोग बड़ी उत्सुकता से उनकी बात सुनते हैं और चुनाव संबंधी जानकारी भी लेते हैं। कुछ ऐसे मतदाता हैं जिन्हें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे लोगों को नाटक मंडली द्वारा प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी लोकसभा चुनाव में हो और वह अपनी मर्जी का राजनेता चुन सकें। उनके द्वारा नुक्कड़ सभाएं करके यह भी जानकारी दी जा रही है।
Post Now India Post Now India