कुरुक्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूकता अभियान में जुटी प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा आज कुरुक्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में 184वी साइकिल जागरूकता रैली निकाली. यह रैली पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए निकाली गयी. रैली में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक एच एस सैनी मुख्य रूप से पधारे. रैली के संयोजक पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया की उनके साथ युवा साथी कमल और रजनीकांत पिछले 5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं. उनके युवा साथियों का सपना है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक छोटे स्तर पर शुरुआत की जाए जिसमे साइकिल की सवारी को मुख्य रूप से शामिल किया गया है. वे अब तक कुरुक्षेत्र और आस पास के क्षेत्र में 13000 से अधिक पौधे भी रोपित कर चुके हैं. इस वर्ष भी वर्षा ऋतू में 1000 से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य है. मुख्यातिथि एच एस सैनी ने कहा कि वे उनके इस अभियान से प्रभावित हैं और वे भी इस कड़ी में सहयाता करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी को साइकिल की सवारी को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए. इस अवसर पर डॉ. केवल कृष्ण, मनीष जिंदल, डॉ. तरसेम कौशिक, ध्रुव कौशिक, रूद्र गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, सक्षम, सार्थक, अनमोल और लव कुश आदि उपस्थित रहे. रैली की विशेष बात यह रही कि छोटे छोटे बच्चों ने भी रैली में भाग लिया.
Post Now India Post Now India