पिहोवा 15 अगस्त: एसडीएम डा. संजय कुमार ने कहा कि देश का आजाद करवाने में हजारों लाखों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इन वीरों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना राष्ट्र की शान का प्रतीक है। एसडीएम डा. संजय कुमार बुधवार को अनाजमंडी के प्रांगण में उपमंडल स्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उपमंडल वासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत एसडीएम ने स्वतंत्रता सैनानियों और वीरांगनों को भी सम्मानित किया।
एसडीएम डा. संजय ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लम्बी गौरव गाथा जुड़ी हुई है। इस शुभ अवसर पर मैं देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को नमन करता हूँ। इसके साथ ही, मैं उन बहादुर सैनिकों को भी सलाम करता हूँ, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखण्डता और सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज का दिन बलिदान का, शहीदों के सम्मान का, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की आन का तथा राष्ट्र की शान का प्रतीक है। अनगिनत देशवासियों के सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से मिली हमारी आजादी की लड़ाई से जुड़ी कोटि-कोटि कीर्ति गाथाएं दुनियाभर के लिए आज भी प्रेरणा स्त्रौत हैं।
उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों को कुछ सुविधाएं देकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अवश्य दिखा सकते हैं। यही कारण है कि राज्य सरकार ने वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेेसिया ग्रांट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की है। भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की पेंशनों में बढ़ोतरी की गई है। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को राज्य परिवहन की सामान्य बसों में राज्य की सीमा के अंदर मुफ्त यात्रा सुविधा प्राप्त है। इस मौके पर डीएसपी धीरज कुमार, बीईओ वीरेंद्र गर्ग, तहसीलदार नवनीत, सचिव मार्केट कमेटी बम्बूर सिंह, चंद्र सिंह, हरपाल सिह चेयरमैन, युधिष्ठिïर बहल, प्रधान न.पा. अशोक सिंगला, उप-प्रधान पवन, चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरनाम मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति, स्वतंत्रता सेेनानी, स्कूलों के अध्यापक व अध्यापिकाएं तथा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बाक्स
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
उपमंडल स्तर पर स्थानीय अनाज मंडी के प्रांगण में मनाए गए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर उत्तर भारत की संस्कृति को एक मंच पर देखा गया। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
बाक्स
स्वतंत्रता सैनानियों, वीरांगनाओं व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
एसडीएम ने स्वतंत्रता सैनानियों, वीरांगनाओं व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया, जिनमें कशमीरी लाल, दलबीर सिंह, सोना लाल, जरनैल सिंह, सुरजीत कौर, शांति देवी, करतार कौर, सुरजीत कौर, रवैल सिंह, भजन सिंह, सुनीता, सतपाल कौर, सुरजीत कौर, सत्या देवी, सुरक्षा देवी, सुरिंद्र कौर शामिल है।
विद्यार्थियों व कर्मचारियों को भी किया सम्मानि
एसडीएम डा. संजय कुमार ने विद्यार्थियों में सुनील कुमार, प्रिंस सिंह, शंटी कुमार, काजल, जसविंद्र कौर, संदीप कौर, शिल्पा, अभिषेक तिवारी, हरनूर सिंह, भारती, सिमरन को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विनय अरोड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र गर्ग, ईश्वर चंद, किरण कुमार, परमानंद चौबे, बीरबल, कुलदीप शर्मा, सतपाल लिपिक, अनिल कुमार, सुनील कुमार जिंदल, जसविंद्र सिंह, गुरबचन सिंह नम्बरदार, सुभाष चंद, परमजीत सिंह, अमित कुमार, राजेश शर्मा, चंद्रभान, रमन शर्मा, रजवंत कौर क्लर्क, प्रीतम दास सेवादार, विशाल कृष्ण कुमार, मलकीत सिंह, सतपाल सिंह, जगदीश चंद्र, कुलवंत सिंह, पाला राम सहायक, राकेश शर्मा पुनीत कौशिक, राजबीर, सुखप्रीत सिंह, रिंकु, रतनलाल, सुरेंद्र कुमार, सोहनलाल, राजकुमार, गौरव कुमार, सुलतान सिंह, सुखदेव बेलदार, दलबीर सिंह बेलदार, शमशेर, राजबीर सिंह, दीपक कुमार, अनिल कुमार, जगजीत दाऊ, परमजीत सिंह, प्रवीण कुमार, तहसीलदार पिहोवा कार्यालय के कुलवंत सिंह, शिव कुमार, मुकेश वर्मा, डीएसपी गनमैन जसबीर सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार डीएसपी धीरज कुमार, एसएचओ गुरविंद्र सिंह, एकता, दिनेश भाटिया, पहल सिंह ड्राईवर, विजय कुमार सफाई कर्मचारी, ईश्वर सिंह चौकीदार, एसडीएम कार्यालय के संदीप कुमार लिपिक, योगेश कुमार लिपिक, ज्योति, एसआई बलबीर सिंह, राजपाल एएसआई, जसबीर सिंह कानूनगो इस्माईलाबाद, सतपाल टीआरए, उमाकांत शर्मा सेवानिवृृत मुख्यध्यापक तथा सन्नी कुमार चालक कार्यालय उपमंडल अधिकारी ना. पिहोवा को प्रशसां पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Post Now India Post Now India