कुरुक्षेत्र, 14 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर हरियाणवी पंडाल में आच्छी पगड़ी, चौक्खी मूच्छ प्रतियोगिता के दौरान रैम्प पर 30से अधिक मूच्छड़ बुढ्ड़ों ने कैटवॉक किया। लड़कियों एवं लडक़ों ने भी पगड़ी बांध प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यटकों को एक ही स्थान पर बांधे रखने के लिए मजबूर कर दिया। पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता में जहां 21 सेंकड़ में सीनू खान ने पहला स्थान हासिल किया वहीं पर लडक़ों में पवन कुमार ने 19 सेंकड़ में पगड़ी बांधकर प्रथम स्थान हासिल किया। आच्छी पगड़ी, चौक्खी मूच्छ प्रतियोगिता में सबसे लंबी मूच्छ में भिवानी से आए रामपाल को पहला स्थान मिला जबकि दूसरा स्थान चौ. ईश्वर सिंह का रहा। पगड़ी प्रतियोगिता में पहला स्थान साहब सिंह का रहा जबकि दूसरा स्थान मनफूल सिंह को हासिल हुआ। चौ. भरत सिंह मलिक को प्रतियोगिता में ओवरऑल श्रेष्ठ बुढ्ड़ा चुना गया। यह जानकारी हरियाणा पंडाल सांस्कृतिक दर्शन के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र गीता जयंती के अवसर पर बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए आच्छी पगड़ी, चौक्खी मूच्छ का आयोजन किया गया जो बेहद सफल रहा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक बुजुर्ग मंच पर छाए रहे। बुजुर्गों में रैम्प पर चलने की होड़ देखने को मिली। इसके अतिरिक्त लड़कियों ने पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता में कमाल कर दिखाया। प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाली लडक़ी ने 21 सेंकड़ में पगड़ी बांध कर दिखाई, जबकि दूसरा स्थान पाने वाली तन्नू ने 22 सेकंड मेें पगड़ी बांधकर कमाल कर दिया। लडक़ों में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अमित ने 1 मिनट 23 सेंकड में पगड़ी बांधी। आयोजन की दृष्टि से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर हरियाणा की संस्कृति के प्रति अपना प्रेम दिखाया।
Check Also
ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त
कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …
Post Now India Post Now India