कुरुक्षेत्र 15 दिसम्बर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में हरियाणवी पंडाल आयोजित पॉप संध्या में हरियाणा के जाने-माने कलाकारों जगबीर राठी,हरविन्द्र राणा व सलीम ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति कर जहां एक ओर धमाल मचाया वहीं दूसरी ओर सभी पर्यटकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। यह जानकारी गीता जयंती महोत्सव के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणवी पंडाल में दूसरे दिन हरियाणवी पॉप इवनिंग का आयोजन किया गया जिसमें जगबीर राठी ने अपनी देशभक्ति की कविताओं के साथ-साथ हास्य की फुलझडिय़ां तो छोड़ी ही इसके अतिरिक्त बोल तेरे मीठे-मीठे, तेरी नचाई नाचूं हूं तथा भाभी चार निराली अपनी प्रस्तुतियों पर सभी पर्यटकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
गजेन्द्र फोगाट की धूम 16 को
हरियाणा के जाने-माने पॉप गायक गजेन्द्र फोगाट हरियाणवी पंडाल में 16 दिसंबर को मैक की ओर से प्रात: 11 बजे अपना हरियाणवी पॉप कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही इस दिन अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति हरियाणवी पंडाल के मंच पर देंगे।
Post Now India Post Now India