कुरुक्षेत्र। द मिलेनियम स्कूल के प्राचार्य डा. एके सिंह ने कहा है कि हरियाणा कला परिषद व मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर द्वारा हरियाणवी के बढ़ावे के लिए आयोजित की जा रही कार्यशाला सराहनीय कदम है। वे सोमवार को मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर द्वारा द मिलेनियम स्कूल में आयोजित हरियाणवी लोकगीतों की कार्यशाला के अंतिम दिन संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर की तरफ से पहुंची प्रशिक्षिका मीनू रानी ने छात्राओं को हरियाणवी लोकगीत के गुर सीखाए। डा. एके सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम जागृत होता है। हमें अपनी मातृ बोली बोलने में कोई शर्म नही करनी चाहिए बल्कि खुशी के साथ अपनी बोली को बोलना चाहिए। उन्होने बच्चों को बताया कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। उत्तर प्रदेश में भी हरियाणा की तरह ही लोकगीतों का अपना महत्व है। यहां शादी-विवाह व हर तीज त्यौहार के अलग-अलग गीत हैं। शिक्षक मयंक भारद्वाज 30 जुलाई को विद्यालय में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मैक के इंचार्ज नागेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगें। इस मौके पर संगीत शिक्षक भवनिश माटा मौजूद रहे।
फोटो परिचय
Post Now India Post Now India